फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm yogi attacks on sp bsp and congress in lok sabha election 2019

कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ, गठबंधन के पास न नीति, न नेता और न ही नेतृत्व: सीएम योगी

Tue, 23 Apr 2019 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
cm yogi attacks on sp bsp and congress in lok sabha election 2019
कानपुर देहात के पुखरायां में जनता का अभिवादन स्वीकार करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के पुखरायां में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस का घोषणा पत्र देखकर ऐसा लगता है कि कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। जबकि, गठबंधन के पास न नीति, न नेता और न ही नेतृत्व है। भोगनीपुर विधान सभा क्षेत्र के पुखरायां स्थित आरएसजीयू पीजी महाविद्यालय मैदान में करीब 3:40 मिनट पर जैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर मैदान में दिखा तो मौजूद कार्यकर्ताओं के जोश का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन


मंच पर पहुंचते मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भानुप्रताप सिंह वर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में करीब 40 मिनट के भाषण में उन्होंने जहां सरकार की उपलब्धियां गिनाई। वहीं विपक्षियों पर भी तीखे व्यंग्य वाण चलाए। उन्होंने कहा कि मोदी को रोकने के लिए दो दलों के बेमेल गठबंधन के पास नेता, नीति व नेतृत्व नहीं है।
विज्ञापन


 

आतंकवाद, नक्सलवाद के समर्थक नेता देश में भ्रष्टाचार फैलाकर जनता को लूटना चाहते हैं

जबकि कांग्रेस के घोषणा पत्र को देखकर लगता है कि उसका हाथ देशद्रोहियों के साथ है। आतंकवाद, नक्सलवाद के समर्थक नेता देश में भ्रष्टाचार फैलाकर जनता को लूटना चाहते हैं। जबकि मोदी के आतंकवाद को खत्म करने की बात सुनकर पड़ोसी देश पाकिस्तान को पसीना आता है।

केंद्र में पहली सरकार है जिसने साढ़े सात करोड़ गरीब परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिलाकर महिलाओं को धुएं से मुक्त कराया है। शीघ्र ही बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कराया जाएगा। कानपुर को मेट्रो की सौगात मिलने वाली है। कानपुर के चकेरी एयर पोर्ट से उड़ाने चालू करवा दी गई हैं। सभी किसानों के सम्मान निधि, वृद्धा, विकलांग पेंशन उनकी सरकार प्राथमिकता में शामिल रहा है।

योग्यतानुसार प्रदेश के युवाओं को दो लाख 25 हजार नौकरियां दी गईं। इस दौरान मानवेंद्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, राहुलदेव अग्निहोत्री, राजेश सिंह सेंगर, घनश्याम अनुरागी, गौरीशंकर वर्मा, नरेंद्र सिंह जादौन, विकास मिश्रा, ब्रज किशोर गुप्त, श्याम सिंह सिसोदिया, राजेश सचान, कमल प्रकाश मेहरोत्रा, प्रमोद त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed