{"_id":"59bbf3b94f1c1b2e688b4c24","slug":"cm-yogi-adityanath-in-kanpur-ishwariganj-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM योगी ने किया गंगा महोत्सव शुरू करने का ऐलान, यहां से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM योगी ने किया गंगा महोत्सव शुरू करने का ऐलान, यहां से होगी शुरुआत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
कानपुर के ईश्वरीगंज गांव में सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गंगा महोत्सव शुरू करने का ऐलान किया है। कानपुर के बिठूर से इसकी शुरुआत की जाएगी। अफसर राष्ट्रीय पर्व की तरह गंगा महोत्सव की शुरुआत कराएं।ईश्वरीगंज में स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम में राष्ट्रपति की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में गंगा पर सबसे ज्यादा संकट कानपुर में है।
इस पर प्रदेश सरकार गंभीर है। गंगा को अविरल बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि मंच पर ही क्षेत्रीय विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने उनसे कहा कि बिठूर में होने वाला गंगा महोत्सव अब नहीं होता है। इसे शुरू करा दें। इसलिए अब अफसर गंगा महोत्सव को राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाने की तैयारी करें।
कानपुर ही नहीं जिन-जिन जिलों से गंगा निकलती हैं उन सभी जिलों में गंगा महोत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री की यह बात सुनते ही लोगों ने तालियां बजाना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने गंगा मैया की जय के नारे भी लगाने शुरू कर दिए। यह देख मुख्यमंत्री मुस्कुराए।