फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM will inaugurate and lay foundation of 50 development schemes

50 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे सीएम, 16 सितंबर को सेंट्रल पार्क में होगा आयोजन

Fri, 13 Sep 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Sep 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
CM will inaugurate and lay foundation of 50 development schemes
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर विधानसभा उप चुनाव में पार्टी का झंडा बुलंद करने के बहाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानगर में 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 16 सितंबर को वह शास्त्री नगर के सेंट्रल पार्क में क्षेत्र की जनता को संबोधित करने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का यह आयोजन पूर्णत: चुनावी है। इस दौरान 22 विकास कार्यों का शिलान्यास होगा और 28 को लोकार्पण। शुक्रवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम में दो हजार सरकारी योजना के लाभार्थियों को लाने का निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिया गया है।
विज्ञापन


यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री की इस जनसभा के बाद दो-तीन दिनों के अंतराल में उप चुनाव की अधिसूचना भी जारी हो सकती है। जनसभा में कुल पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त की तरफ से यहां गैंग लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, महाप्रबंधक सेतु निगम आरके सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed