{"_id":"569b06eecc0e2c8a269631abfa406906","slug":"cm-will-be-on-december-11-in-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम 11 को कानपुर में, 11063 लोगों को देंगे 82 करोड़ का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम 11 को कानपुर में, 11063 लोगों को देंगे 82 करोड़ का लाभ
अमर उजाला ब्यूूराे कानपुर
Updated Thu, 04 Dec 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11063 शहरियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देंगे। 11 दिसंबर को शहर में उनका कार्यक्रम फाइनल हो गया है। एक ही छत के नीचे इतने लाभार्थियों को एक साथ कई योजनाओं का लाभ देने का इस तरह का जिला प्रशासन का आयोजन पहली बार हो रहा है।
जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए 11063 पात्रों का सत्यापन कराया।
लोगों को पशुपालन विभाग, ग्राम्य विकास अभिकरण, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, सहकारिता विभाग, लीड बैंक, उद्योग विभाग, कौशल विकास मिशन, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, विकलांग कल्याण, लघु सिंचाई विभाग, कृषि विभाग, रेशम विभाग, मत्स्य विभाग, डूडा और जिला उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि कार्यक्रम सीएसए के कैलाश भवन में होगा। लाभार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण कैलाश सभागार के आसपास खाली जगह पर टेंट लगाकर विभागवार स्टॉल लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
सभी लाभार्थियों को वहां बुलाया जाएगा। इसके लिए सभी नोडल अफसरों से पांच दिसंबर तक सभी लाभार्थियों के परिचय पत्र बनवा लेने को कहा है।