{"_id":"65dc1a808c8033f506011307","slug":"cm-in-kanpur-inauguration-of-defense-corridor-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सीएम आज शहर में, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सीएम आज शहर में, बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें
Mon, 26 Feb 2024 10:29 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:29 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज कानपुर दौरा है। सीएम साढ़ स्थित डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। सीएम के आगमन के चलते शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को साढ़ स्थित डिफेंस कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए आएंगे। उनके आगमन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत हमीरपुर से आने वाले भारी/ मध्यम भारी वाहन घाटमपुर होते हुए कानपुर नगर को नहीं आ सकेंगे। ऐसे वाहन सजेती से धरमंगदपुर होते हुए मूसानगर या गजनेर होते हुए कानपुर नगर आएंगे।
विज्ञापन
इसी तरह हमीरपुर से लखनऊ/पूर्वी उत्तर प्रदेश को जाने वाले वाहन अनूपपुर मोड़ से बरीपाल से होते हुए चौडगरा जाएंगे या घाटमपुर से चौडगरा होते हुए जाएंगे। वहीं, नौबस्ता से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन सीधे घाटमपुर की ओर न जाकर नौबस्ता से किसाननगर या रायपुर कानपुर देहात से गजनेर होते हुए घाटमपुर हमीरपुर की ओर जाएंगे। वहीं, ट्रैफिक पुलिस ने मेट्रो के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से स्पष्ट कर दिया है। वह सोमवार सुबह पांच बजे तक हर हाल में अपना काम निपटा लें। इसमें मशीनों को सड़क से हटाना शामिल है।
विज्ञापन