फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm gave 20 lakhs martyr family

शहीद के परिवार को दी बीस लाख की सहायता

Sat, 13 Dec 2014 02:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 13 Dec 2014 02:39 AM IST
विज्ञापन
cm gave 20 lakhs martyr family
छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद डिप्टी कमांडेंट बृजेंद्र स्वरूप वर्मा के परिजनों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन

शहीद के माता-पिता को चेक दिया और कहा कि शहीद के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता लेने के दौरान शहीद के पिता कुबेर वर्मा फूटकर रोने लगे। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

शहीद डिप्टी कमांडेंट के परिवार ने पहले मुख्यमंत्री को खाड़ेपुर बुलाने की मांग की, लेकिन अधिकारियों के समझाने के बाद शहीद के पिता कुबेर वर्मा, मां सरोज वर्मा, बेटा रवि वर्मा और बेटी दिव्या शुक्रवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन सभागार में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां डीएम डॉ. रोशन जैकब ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की पहल की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उन्हें मंच पर बुलाकर उनका दुख-दर्द बांटा।
20 लाख रुपये का चेक दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सम्मान को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर है।
मालूम हो कि पिछले कुछ महीनोें में कानपुर के दो और शहीद के परिवार वालों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।
हालांकि आर्थिक सहायता पाने के बाद भी शहीद के पिता व्यथित हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री दरवाजे पर आकर सांत्वना देते तो ज्यादा अच्छा रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed