{"_id":"24bb773f375dbb10bffa74b6f0affc67","slug":"cm-akhilesh-assured-inquiry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने ट्वीट पर दिया जांच का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने ट्वीट पर दिया जांच का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 17 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाइफ स्वॉपिंग के मामले में पीड़िता ने सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और प्रधानमंत्री कार्यालय को ट्वीट कर इंसाफ मांगा था। मुख्यमंत्री अखिलेश ने मंगलवार को ट्वीट कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ट्वीट में पीड़िता ने लिखा कि उसके साथ उसके पति और पति के फुफेरे भाई ने दुष्कर्म किया, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया लेकिन गिरफ्तारी नहीं की।
विज्ञापन
आरोपी खुलेआम धमकी दे रहे हैं और पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। पीड़िता ने ट्वीट में मुकदमा नंबर से लेकर गंभीर धाराओं का जिक्र किया है। 22 दिसंबर 2015 को चकेरी थाने में महिला ने आरोप लगाया था कि पति ने अपने फुफेरे भाई की गर्ल फ्रेंड के साथ उसकी अदला-बदली की थी।
विज्ञापन
जबरन उसको भाई के साथ सुलाया था। 24 दिसंबर 2015 को पीड़िता का मेडिकल और 20 जनवरी 2016 को मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज हो चुका है। चकेरी थाने में बलात्कार और अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला दर्ज है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि मामले की जानकारी ले ली गई है, जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन