{"_id":"5bc2fc40bdec22694c3425b8","slug":"cleanliness-awareness-program-advises-villagers-to-be-aware-of-hygiene","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार और अमर उजाला के प्रयास से विशेष जागरूकता कार्यक्रम 'गांव की सरकार है प्रधान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार और अमर उजाला के प्रयास से विशेष जागरूकता कार्यक्रम 'गांव की सरकार है प्रधान'
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 14 Oct 2018 04:01 PM IST
सार
- स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम में प्रधानों से कहा गया सफाई के प्रति ग्रामीणों को करें जागरूक
- शत-प्रतिशत ग्रामीण शौचालयों का करें उपयोग इसके लिए भी करें प्रेरित
- ओडीएफ और सफाई के लिए अच्छा काम करने वाले प्रधान, एनएसएस और एनसीसी कैडेट हुए सम्मानित
विज्ञापन
स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम में प्रधानों से कहा गया सफाई के प्रति ग्रामीणों को करें जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार एवं अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में आए कई गांवों के प्रधानों से कहा गया कि वे ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। सरकार ने शौचालय तो बनवा दिए हैं, शत-प्रतिशत ग्रामीण शौचालयों को इस्तेमाल करें, इसके लिए प्रधान उन्हें प्रेरित करें। प्रधान गांव की सरकार है, अपने-अपने गांव को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी उन्हीं की है। गांवों को खुले से शौच मुक्त (ओडीएफ) कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संकल्प पूरा करने में सहयोगी बनें। अंत में गांवों में अच्छा काम करने वाले प्रधानों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एनसीसी के कैडेट भी सम्मानित किए गए।
कृषक सभागार में हुए कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि महिला प्रधानों के पति उन्हें अपने दायित्व समझने दें। मदद करें लेकिन काम उन्हीं से कराएं। प्रधानों को सरकार बहुत सुविधाएं दे रही है। गांव में ज्यादा से ज्यादा विकास कराएं और उन्हें स्वच्छ बनाएं। स्वच्छता अभियान पर अफसर भी मेहनत से काम कर रहे हैं, इसलिए गांवों को साफ-सुथरा बनाने का यह मौका जाने न दें। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कहा कि प्रधानों ने शौचालय बनवाने में जिस तरह मदद की है, अब उसी तरह ग्रामीणों को उसके प्रयोग की आदत डलवाएं।
शुरुआत में पोलियो ड्राप पिलाने का भी विरोध होता था। बाद में लोगों ने इसकी उपयोगिता समझी और देश पोलियो मुक्त हुआ। प्रधान स्कूलों में बच्चों को शौचालय में ही शौच करने की आदत डलवाएं। मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि स्वच्छता तो समाज का हिस्सा है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री को अभियान शुरू करने की जरूरत पड़ी। स्वच्छता के प्रति हमें सकारात्मक सोच बनानी होगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता मिशन से देश में नई क्रांति आई है।
विज्ञापन
जागरुकता से ही किसी गांव, कस्बे या शहर को खुले से शौच मुक्त किया जा सकता है। उन्होंने कूड़ा प्रबंधन के तरीके बताए। कल्याणपुर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी ने गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम में जिला पंचायतीराज अधिकारी डॉ. निरीश चंद्र साहू, समन्वयक संदीप निगम, डीएवी के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, मनीष कटियार आदि मौजूद रहे।

इन प्रधानों का हुआ सम्मान
ओडीएफ और सफाई के लिए अच्छा काम करने वाले प्रधान, एनएसएस और एनसीसी कैडेट हुए सम्मानित
ब्लॉक कल्याणपुर-सुशील, मुन्ना सिंह, भगवान सिंह चंदेल, शारदा देवी, संतोष कुमार
ब्लॉक ककवन-रामदेवी, सुरेश कुमार, अरुण कुमार, सुधा देवी, नितिन कुमार
ब्लॉक घाटमपुर- जनार्दन सिंह, सुरेश सचान (सिघौल), सुरेश सचान (आनपुर), गोपी, विमला सिंह
ब्लॉक चौबेपुर- सांत्वना सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार पांडेय, सीमा देवी, मेवालाल
ब्लॉक बिल्हौर-अनुपम सिंह, राजपाल सिंह, सुशील कुमार, सारिका कटियार, रंजना कटियार
ब्लॉक शिवराजपुर-राजेश कुमार, राज कुमार, महेश कुमार, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार कटियार
ब्लॉक बिधनू-रानी शुक्ला, रूबी, सीमा सिंह, प्रदीप कुमार, पवन कुमार
ब्लॉक सरसौल-कल्याण सिंह, शिवेंद्र सिंह, बीना उत्तम, रमाकांत, पवन कुमार
ब्लॉक पतारा-प्रेम शंकर, सावित्री देवी, मिथलेश, वीरेंद्र कुमार, यशपाल सिंह
ब्लॉक भीतरगांव-सावित्री देवी, सुनील यादव, नरायण तिवारी, अशोक सचान, सौरभ सचान