फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cleaning and sentization started at afternoon

दोपहर बाद शुरू हुई सफाई, सैनिटाइजेशन

Sun, 03 May 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
cleaning and sentization started at afternoon
साथियों की कोरोना जांच रिपोर्ट न आने और क्वारंटीन सेंटर में अव्यवस्था से नाराज नगर निगम के कर्मचारियों ने शनिवार को सफाई और सैनिटाइजेशन का काम ठप रखा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने भैरो घाट स्थित सेंटर पर सामाजिक दूरी रखते हुए धरना प्रदर्शन भी किया। डीएम डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी और नगर आयुक्त अक्षय की वार्ता के बाद दोपहर करीब एक बजे के बाद शहर में सफाई और सैनिटाइजेशन का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

बेगमपुरवा वार्ड के पार्षद पति के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद क्षेत्र के 10 सफाई और पांच सैनिटाइजेशन करने वाले कर्मचारियों को भैरोघाट शेल्टर होम में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश नगर निगम विकास प्राधिकरण और जलकल विभाग संयुक्त वाहन चालक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि डीएम ने क्वारंटीन कर्मचारियों की रिपोर्ट शनिवार को मिलने और सुविधाएं देने का आश्वासन दिया है।

प्रदर्शन में सैनिटाइजर सुपरवाइजर संघ के मोहम्मद उस्मान अली, वीरेंद्र, राजू, मुन्ना गंगोत्री, सुनील सुमन, बजरंगी यादव आदि रहे। बता दें कि कर्मियों के नमूने 28 अप्रैल को लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed