फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clean the way near about cti

सीटीआई के आसपास रास्ता किया साफ

Sun, 14 Feb 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 14 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Clean the way near about cti
दादा नगर पुल के निरीक्षण बाद डीएम कौशलराज शर्मा और एसएसपी शलभ माथुर की हिदायत का असर शनिवार से दिखने लगा है।
विज्ञापन


पुल से सीटीआई की तरफ आने वाले वाहनों के लिए रेलवे क्रासिंग के अलावा जाम का सबब बने गुलाबराज शराब ठेके के बाहर फुटपाथ पर लगी बल्लियों और ट्री गार्ड को पुलिस ने उखड़वाया। साइकिल स्टैंड नहीं लगने दिया। सीटीआई चौराहे पर दोनों ओर खड़े टेंपो और आटो चालकों को खदेड़ा।

दादा नगर पुल पर वन वे व्यवस्था लागू होने के बाद से विजय नगर से सीटीआई की ओर आने वालों को हर रोज जाम से जूझना पड़ रहा है। ‘अमर उजाला’ में लगातार प्रकाशित होने वाली खबरों को संज्ञान में लेने के बाद शुक्रवार को डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर जाम के कारणों को जाना।
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय पुलिस को फुटपाथ पर लगने वाले अतिक्रमण को हटाने की सख्त हिदायत दी। शनिवार की सुबह ही पुलिस ने गुलाब राज शराब ठेका के बाहर बल्लियां और ट्री गार्ड को उखड़वा दिया। साथ ही ठेकेदार को फुटपाथ पर स्टैंड न लगाने की हिदायत दी। इसके बाद पुलिस टीम सीटीआई चौराहा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां सड़क के दोनों तरफ बेतरतीब खड़े टेंपो और अन्य वाहनों को डंडे की दम पर हटवाया। गोविंद नगर थाना प्रभारी अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि फुटपाथ पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है। सब्जी मंडी नहीं लगने दी जाएगी। ठेके के बाहर दोबारा टेंपो स्टैंड लगने पर ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed