फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Class 9th student run over by a truck in Unnao

स्कूल जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला, लोगों ने ट्रक में लगाई आग, चालक ने 70 पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 03 Aug 2018 08:21 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Aug 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
Class 9th student run over by a truck in Unnao
ट्रक में लगाई गई आग बुझाते अगिभनशमन कर्मी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में साइकिल से स्कूल जा रही कक्षा नौ की छात्रा को गुरुवार सुबह लखपेड़ा चौराहा पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ-बांरगमऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रक में आग लगा दी। वीडियो और फोटो खींचने पर प्रदर्शनकारियों ने राहगीरों से अभद्रता की और कई लोगों के मोबाइल छीनकर जलते ट्रक में फेंक दिए। बवाल पर कई थानों की फोर्स, सीओ और एसडीएम मौके पर पहुंचे। किसी तरह भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से ट्रक में लगी आग को बुझाया। छात्रा के पिता ने ट्रक चालक, क्लीनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं ट्रक चालक ने करीब 70 अज्ञात लोगों पर मारपीट और ट्रक जलाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुर निवासी गरिमा सिंह (13) पुत्री ज्ञानेंद्र सिंह लखपेड़ा चौराहा स्थित एलवाई मैनपुरिया स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह साइकिल से स्कूल जा रही थी। घर से एक किलोमीटर दूर लखपेड़ा चौराहा पर सड़क पार कर रही थी तभी लखनऊ की ओर से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। गरिमा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चौराहे पर मौजूद लोगों ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



इसी दौरान कुछ लोगों ने ट्रक छोड़कर भाग रहे क्लीनर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। किसी तरह वह खुद को छुड़ाकर भाग गया। इसके बाद भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। मोबाइल से आग लगाने का वीडियो और फोटो बना रहे लोगों पर भी भीड़ का गुस्सा फूटा। कई लोगों से हाथापाई की और राहगीरों के अलावा कई मीडिया कर्मियों के मोबाइल छीनकर जलते ट्रक में फेंक दिए। चौकी इंचार्ज मोहान अखिलेश प्रजापति पहुंचे और उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया। बवाल की सूचना पर कई थानों की फोर्स और एसडीएम हसनगंज सूरज कुमार यादव व सीओ भीम कुमार गौतम भी पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया औैर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बेटी की मौत से मचा कोहराम

Class 9th student run over by a truck in Unnao
हादसे के बाद ट्रक को रोककर प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान परिजन छात्रा का शव लेकर घर चले गए। पुलिस ने ग्राम प्रधान और गांव के अन्य लोगों की मदद से परिवार वालों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया और शव का पोस्टमार्टम कराया। छात्रा के पिता ज्ञानेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गोरखपुर के उरवा बाजार निवासी ट्रक चालक मारकंडेश्वर और दुर्गा बाजार निवासी क्लीनर विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर शाम को हसनगंज कोतवाली पहुंचे ट्रक चालक मारकंडेश्वर ने 60-70 अज्ञात लोगों पर मारपीट करने और ट्रक जला देने का मुकदमा दर्ज कराया था।

छोटी बेटी की मौत से मचा कोहराम
शेखूपुर निवासी ज्ञानेंद्र सिंह की छोटी बेटी गरिमा सिंह एलवाई मैनपुरिया स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। बड़ी बेटी चित्रा घर पर रहती है। ज्ञानेंद्र सिंह गांव में ही कक्षा आठ तक स्कूल चलाते हैं। गुरुवार सुबह छोटी बेटी की मौत की खबर मिलते ही वह बदहवाश हो गए। घर में कोहराम मच गया। 

क्लीनर को दौड़ाकर पकड़ा, भीड़ ने धुना 
हादसे के बाद ट्रक चालक मारकंडेश्वर और क्लीनर विपिन ने मौके से भागने का प्रयास किया था। भीड़ ने विपिन को घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर पकड़ लिया और उसको पीटकर घायल कर दिया। जबकि मारकंडेश्वर भाग गया था। इस बीच किसी तरह भीड़ के चंगुल से निकलकर विपिन भी मौके से भाग निकला। हालांकि कुछ देर बाद ही डायल 100 ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें कोतवाली ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed