फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   clash between two groups in fatehpur several injured

फतेहपुर में बवाल, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, कई घायल

Sat, 03 Jun 2017 01:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 01:01 AM IST
सार

-खागा के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की घटना
- DM SP कई थानों की फोर्स पहुंची
-दोनों पक्ष का एक दूसरे पर आरोप, तहरीर दी

विज्ञापन
clash between two groups in fatehpur several injured
दो पक्षों में विवाद के बाद मौके पर फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के खागा के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शुक्रवार को खेत में बकरी जाने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के 5 लोगों को सदर अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दूसरे पक्ष से भी कई लोग घायल हैं DM SP और कई थानों की फोर्स में पहुंचकर हालात को काबू में कर लिया है।
विज्ञापन


बता दें मामला पुरानी जमीन विवाद से भी जुड़ा है। मूसेपुर गांव में नुसरत जहां का गांव के एक पासवान बिरादरी से जमीन का पुराना विवाद है इनका मामला कोर्ट में भी चल रहा है। कुछ दिन पहले गंगाराम उर्फ छोटा पासवान ने एक दीवार खड़ी कर दी थी। जिसके लिए विवाद होने पर दूसरा पक्ष स्टे ले आया। ऐसा उसका कहना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गंगाराम की बकरी नुसरत जहां कि हरा चारा काट रहे खेत में चली गई। वहां उनके परिवार के एक शख्स चारा काट रहे थे। पासवान बिरादरी का आरोप है कि बकरी को आरोपी ने बेरहमी से मारा। विवाद बढ़ा दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट होने लगी। सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुसरत जहां पक्ष का कहना है कि बकरी को उनके पक्ष के किसी ने नहीं मारा मामले को तूल देने के लिए गंगाराम पक्ष ने विवाद किया है। दूसरी ओर गंगाराम पक्ष का कहना है कि उनकी बकरी को बेरहमी से मारा गया जब वह विरोध करने पहुंचे तो आरोपियों ने दीवार भी तोड़ दी।


दूसरी और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी हुई है ईंट से पथराव किया गया। इधर सदर अस्पताल में नुसरत जहां पक्ष से मुसद्दी शहंशाह मतीन समेत पांच लोगों को मेडिकल के लिए लाया गया। एस ओ हेमंत श्री दुबे का कहना है कि हालात सामान्य है रिपोर्ट दर्ज कर कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed