{"_id":"611fc3638ebc3e79fe261fdf","slug":"civic-kanpur-news-knp647216563","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर 2023 तक हर घर में प्रीपेड बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईए सभागार में आयोजित बैठक में बोलते मुख्य अभियंता विद्युत एके सिंह। संवाद
- फोटो : UNNAO
Link Copied
सोनिक। लाइनलॉस कम करने और राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए बिजली विभाग ने अब घरों, दुकानों में प्रीपेड मीटर लगाने की कवायद तेज कर दी है। शुक्रवार को शहर आए मुख्य अभियंता ने एक्सईएन, एसडीओ व अवर अभियंताओं के साथ बैठक करके दिसंबर 2023 तक हर घर में प्रीपेड मीटर लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
आईआईए सभागार में हुई बैठक में मुख्य अभियंता एके सिंह ने केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई रीवैंप (रुरल इकोनामिक वैल्यू एडेड मॉनीटरिंग प्रोग्राम) योजना की जानकारी दी। देरशाम तक चली बैठक में मुख्य अभियंता ने बताया कि इस योजना के तहत पांच साल में ग्रामीण इलाकों को दिसंबर 2026 तक 24 घंटे बिजली देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पहले लाइनलॉस को कम किया जाना है। हर हाल में लाइनलॉस 15 प्रतिशत से कम करना है। सिंचाई फीडर अलग किए जाएंगे। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों का लोड कम किया जाएगा। उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। ओपेन लाइन केबिल खत्म करके एबीसी तार डाले जाएंगे। नए बिजली घर और 33 हजार केवी की नई लाइनें भी डाली जाएंगी। इस दौरान अधीक्षण अभियंता वर्क्स एसके गर्ग, एक्सईएन प्रथम एससी शर्मा समेत सभी एसडीओ व अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।