फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   citys schools will also take part of maa tujhe pranaam rally

‘मां तुझे प्रणाम’ : दिखाएं देश से प्यार और पाएं ढेर सारे पुरस्कार

Wed, 09 Aug 2017 01:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
citys schools will also take part of maa tujhe pranaam rally
डेमो
डांस करना तो सब जानते हैं लेकिन डांस का बादशाह कोई एक ही बनता है। अगर आपमें भी डांस का ऐसा हुनर है। जो आपको डांस का बादशाह बना सकता है तो आपके लिए शानदार मौका है। ‘अमर उजाला’ कानपुर आपको मंच देगा और आपको अपना हुनर दिखाना होगा। जी हां, यह मंच होगा ‘मां तुझे प्रणाम’ का। जिसके तहत डांस की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। गुरुवार 10 अगस्त को इसका ऑडिशन कानपुर फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में दोपहर 12 बजे से होगा। डांस की थीम ‘देशभक्ति’ रखी गई है। इसमें हर उम्र के लोग पार्टिसिपेट कर सकते हैं। दो अलग-अलग वर्ग में प्रतियोगिताएं होनी है। पहला वर्ग सोलो का होगा और दूसरा ग्रुप का। ग्रुप डांस में कम से कम दो प्रतिभागियों की टीम होनी चाहिए और अधिक से अधिक आठ प्रतिभागियों की टीम। ऑडिशन में शामिल होने के लिए आप भी अपना रजिस्ट्रेशन बिना किसी शुल्क के करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए 8858329121 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रतियोगिता का फाइनल राउंड 13 अगस्त को होना है। फाइनल में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 3000, दूसरे स्थान हासिल करने वाले को 2000 और तीसरा स्थान वाले प्रतिभागी को 1000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। 
विज्ञापन


भारत मां रैली का करें स्वागत, हिस्सा बनें
अगर आप भी इस ऐतिहासिक रैली का हिस्सा बनना चाहते हैं। रैली का स्वागत करना चाहते हैं तो हमें व्हाट्सएप करें अपना नाम, पता और स्वागत करने का स्थान। हमारा नंबर 09675889629, 08954886438, 9336117439, 9506008835 है। इनमें से किसी भी नंबर पर आप अपने डिटेल्स हमें भेज सकते हैं।
विज्ञापन

स्लोगन लिखें और पाएं इनाम

citys schools will also take part of maa tujhe pranaam rally
डेमो पिक
‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इसमें आयु सीमा की कोई बाध्यता नहीं है। फिर क्या छोटा क्या बड़ा। हर कोई इसमें शामिल हो सकता है। 10 अगस्त तक आप देशभक्ति थीम पर स्लोगन लिखकर अमर उजाला कार्यालय के पते पर भेज सकते हैं। इसमें छह सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा और टॉप थ्री को पुरस्कृत किया जाएगा। पहला पुरस्कार 3001, दूसरा 2001 और तीसरा 1001 रुपये है। इसके अलावा तीन आकर्षक सांत्वना पुरस्कार भी हैं।

बनाएं ‘तस्वीर आजादी की’ पाएं इनाम
यह एक पेंटिंग प्रतियोगिता है। इसे दो आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। पहला जूनियर वर्ग है जिसमें कक्षा एक से छह तक के छात्र और सीनियर वर्ग में कक्षा 7वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। दोनों वर्गों में चुनी गई सर्वश्रेष्ठ छह प्रविष्टियों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। पहले स्थान पर आने वाले को 3001, दूसरे पर 2001 और तीसरे पर 1001 रुपये का इनाम दिया जाएगा। तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। तस्वीरें बनाकर आप अमर उजाला कार्यालय के पते पर 12 अगस्त तक भेज सकते हैं।   
 

फैंसी ड्रेस में प्रतिभाग करने का मौका

citys schools will also take part of maa tujhe pranaam rally
डेमो पिक
बच्चों के लिए यह बेहतरीन मौका है। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में तीन से 8 साल तक के बच्चे शामिल हो सकते हैं। इस बार की थीम है नेशनल हीरो ‘स्वतंत्रता सेनानी’। इसमें प्रतिभाग करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज ऑप्शन पर जाएं और टाइप करें fancy फिर स्पेस देते हुए बच्चे का नाम लिखें फिर स्पेस देते हुए उम्र इसके बाद स्पेस के साथ माता, पिता का नाम और भेज दें 08858329121 पर। इसमें तीन बेस्ट और सात सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता 12 अगस्त को होनी है।

शामिल करें झांकी और पाएं 31 हजार रुपये का इनाम
मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को शहर भर में भव्य रैली निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों की संख्या में झांकियां होती हैं। प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ तीन झांकियों को पुरस्कृत किया जाता है। प्रथम स्थान पर आने वाली झांकी को 31 हजार, दूसरे स्थान पर 21 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली झांकी को 11 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। अगर आप भी इसमें अपनी झांकी शामिल करना चाहते हैं तो 08392949440 या 9336200355 पर अपना रजिस्ट्रेशन करा दें।
 
विज्ञापन

एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर ने जारी किया आदेश

citys schools will also take part of maa tujhe pranaam rally
डेमो पिक
मोतीझील से फजलगंज तक निकलने वाले ‘मां तुझे प्रणाम रैली’ रैली के स्वागत व परेड के लिए एनसीसी कैडेट्स ने भी तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को एनसीसी ग्रुप हेडक्वार्टर की तरफ से लेफ्टिनेंट कर्नल जसवीर सिंह ने आधिकारिक तौर पर आदेश जारी कर दिया। उन्होंने बताया कि मां तुझे प्रणाम रैली की शुरुआत के लिए मोतीझील पर 54 बटालियन की तरफ से कैडेट्स परेड करेंगे। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 59 बटालियन, 55 बटालियन, 17 गर्ल्स बटालियन के कैडेट्स अपने अंदाज में स्वागत करेंगे। 

ये हैं प्रायोजक व सह प्रायोजक
इस आयोजन के टाइटिल स्पांसर भाभा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, पॉवर्ड बाइ भारतीय जीवन बीमा निगम और सह प्रायोजक गुलमोहर पब्लिक स्कूल, स्वराज इंडिया पब्लिक स्कूल, लॉ मिलिटेयर अकादमी, ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, सीवी रमन इंटरमीडिएट कॉलेज, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल, जेट निटवियर लिमिटेड, आनंद बिल्डर्स, मरटोलिया बिल्डर्स, डॉ. गुप्ता, रॉयल ड्रीम होम्स प्रा.लि., संजीव जैन (नेताजी), नीलिका आई ड्रॉप, मोहिनी टी, बावर्ची हैं।  

स्कूल सजाने लगे अपनी-अपनी झांकियां

citys schools will also take part of maa tujhe pranaam rally
डेमो पिक
मां तुझे प्रणाम रैली में हिस्सा लेने के लिए शहर के स्कूल अपनी-अपनी झांकियां सजाने लगे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला और जिला प्रशासन की ओर से निकलने वाली इस रैली में शहर के स्कूलों की भी कई झांकियां शामिल होंगी। इस संबंध में बुधवार सुबह 11:30 बजे अमर उजाला दफ्तर फजलगंज में एक बैठक का भी आयोजन किया जा रहा है। कानपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक (कार्यवाहक) सतीश तिवारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस की मां तुझे प्रणाम रैली में शहर के स्कूल भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इसके लिए स्कूल प्रबंधकों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में सभी स्कूल प्रबंधकों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।  रैली में अपनी झांकी शामिल करने के लिए स्कूल प्रबंधक खुद आगे बढ़कर आ रहे हैं। बैठक में शामिल होने के लिए सभी स्कूल प्रबंधकों को सूचना दी गई है। जिन स्कूल प्रबंधकों तक किसी कारणवश बैठक की सूचना नहीं पहुंच सकी है, वह रैली में अपनी झांकी शामिल करना चाहते हैं तो निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक में शामिल हो सकते हैं। बेहतरीन तीन झांकियों को अमर उजाला की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed