{"_id":"47e6158cfd2f3baaec0789e10fe3fddc","slug":"city-sp-leader-surendra-mohan-got-good-position-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूजी पर बरसी नेताजी की नेमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूजी पर बरसी नेताजी की नेमत
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 10 May 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से पर्दे के पीछे रहने के बाद बाबूजी यानि वरिष्ठ सपा नेता सुरेंद्र मोहन अग्रवाल फिर से चर्चा में आ गए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह की कृपा उन्हें फिर मिल गई है। हमेशा से व्यापारी नेता रहे सुरेेंद्र मोहन को इस बार इंडस्ट्री की कमान संभालने को दी गई है।
लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए श्री अग्रवाल को अभी इस क्षेत्र की खास जानकारी नहीं है, लेकिन वह कानपुर सहित प्रदेश भर में लघु उद्योगों में सुधार लाने का प्रयास करेंगे, ऐसा उनका कहना है। प्रदेश इकाई से जैसे ही यह खबर आई कि राज्य के चार निगमों पर अध्यक्षों और चेयरमैन की नियुक्ति की गई है।
सभी सपाई यह जानने को उत्सुक हो गए कि आखिर कानपुर से इसमें कौन है। सुरेंद्र मोहन अग्रवाल का नाम आने के बाद खेमे के सपाइयों ने तो उनके घर तिलक नगर की तरफ दौड़ लगा दी। लेकिन जो उनके खेमे के नहीं हैं, उन्होंने चोरी चुपके बधाई देने के लिए कोई न कोई जरिया तलाश लिया।
विज्ञापन
करीब एक साल पहले शहर के चार वरिष्ठ नेताओं से सपा प्रमुख ने उनका ओहदा छीन लिया था। जिसमें सुरेंद्र मोहन अग्रवाल भी शामिल थे। जगदेव प्रसाद और आत्म प्रकाश शुक्ल को पहले ही दुबारा ओहदा दे दिया गया। लेकिन बाबूजी की किस्मत अब जाकर चमकी।
एक अन्य वरिष्ठ नेता सुखराम यादव अभी भी लाल बत्ती के इंतजार में हैं। इस बीच आल इंडिया उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सुरेंद्र मोहन अग्रवाल को निगम का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जताई है।
बधाई देने वालों में प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, स्वपनिल शुक्ला, किशोर मल्होत्रा, ज्ञान दत्त वर्मा, प्रदीप गुप्ता, कृपाशंकर के अलावा डा. जेएस सचान, संजीव मिश्र, ऋषभ अग्रवाल, मो. शाहिद, संजीव अग्रवाल, नसीमुद्दीन सहित कई नेता, पदाधिकारी शामिल हैं।
लघु उद्योग निगम के बारे में बैठकर जानकारी ली जाएगी। सिर्फ कानपुर में ही नहीं पूरे प्रदेश में लघु उद्योगों की दिक्कत है। नेताजी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा।
- सुरेंद्र मोहन अग्रवाल अध्यक्ष लघु उद्योग निगम