{"_id":"5faedc9c8ebc3e9bff7e1fb5","slug":"city-news-kanpur-news-knp594208524","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने व्यापारी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने व्यापारी को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर। शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर घर जा रहे ऑटो पार्ट्स के व्यापारी को रेलवे क्रॉसिंग के पार बाइक सवारों ने गोली मार दी। पुलिस ने घायल व्यापारी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे उर्सला रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रामसारी निवासी जीशान (33) पुत्र मदनलाल की भीतरगांव रोड पर कस्बा चौकी के बगल में ऑटो पार्ट्स की दुकान है। घायल के पिता मदनलाल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि पुत्र जीशान का उसके ससुरालीजनों से जेवर के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर बाइक से अपने घर जा रहा था। आरोप लगाया कि रेलवे क्रॉसिंग के आगे भीतरगांव रोड पर पीछा कर रहे बाइक सवार ससुरालियों ने बेटे पर तमंचे से गोली मार दी।
गोली लगने से लहूलुहान होने कर जीशान के गिरते ही हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल जीशान को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि घायल के पिता मदनलाल की तहरीर पर ससुरालियों समेत तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश को लेकर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।