फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City businessman who went to distribute relief material dies in road accident

राहत सामग्री बांटने गए शहर के कारोबारी की सड़क हादसे में मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
City businessman who went to distribute relief material dies in road accident
फोटो: दर्दनाक अमर उजाला ब्यूरो कानपुर/संतकबीरनगर। संतकबीर नगर में खलीलाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार भोर डीघा बाईपास ओवरब्रिज पर हुए सड़क हादसे में शहर के एक कारोबारी की मौत हो गई। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक का इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद काकादेव से उनके परिजन रवाना हुए। कारोबारी कोरोना से परेशान गरीब मजदूरों को राहत सामग्री बांटने जा रहे थे। काकादेव के मोती बिहार स्थित शिवा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 302-ए  निवासी राजेश गर्ग (52)अपने ड्राइवर उन्नाव गंगाघाट निवासी सूरज सिंह के साथकार से गोरखपुर के लिए घर से निकले थे। सोमवार भोर जब वह डीघा बाईपास ओवरब्रिज पर पहुंच तो एक ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने राजेश गर्ग डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक चौकी इंचार्ज राजेश गुप्ता ने बताया कि राजेश के पास मिले दस्तावेज से उनकी शिनाख्त हुई। वहीं होश आने पर सूरज ने पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने राजेश की पत्नी और बेटे शुभम को सूचना दी। कुछ घंटे बाद मां-बेटे कानपुर से संतकबीर नगर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि राजेश का हैंडलूम का काम है। जब से कोरोना महामारी फैली है तब से राजेश 15 जिलों में राहत सामग्री जरूरतमंदों को पहुंचा रहे हैं। इस बार भी वह गोरखपुर राहत सामग्री पहुंचाने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed