{"_id":"6adfbb97acaf13b1fd086f83","slug":"christ-church-and-kk-college-etawah-in-the-quarter-finals-kanpur-news-c-362-1-ka11002-159534-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्राइस्ट चर्च और केके कॉलेज इटावा क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्राइस्ट चर्च और केके कॉलेज इटावा क्वार्टर फाइनल में
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार को वीएसएसडी कॉलेज में शुरू हुई। पहले मुकाबले में क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने एक्सिस कॉलेज को 138 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, डीबीएस कॉलेज की टीम के मैदान पर नहीं पहुंचने से केके कॉलेज, इटावा को वॉकओवर मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्राइस्ट चर्च कॉलेज ने सम्राट के 65 और रणधीर के 66 रनों की बदौलत छह विकेट पर 199 रन बनाए। एक्सिस कॉलेज की ओर से अंकित दुबे ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सिस कॉलेज की टीम आदित्य कुशवाहा के 23 रनों के योगदान के बावजूद 61 रन पर सिमट गई। क्राइस्ट चर्च कॉलेज की ओर से आशुतोष ने तीन विकेट झटके, जबकि राजकुमार और प्रणवीर ने दो-दो विकेट लिए। यहां प्राचार्य प्रो. नीरू टंडन और निदेशक डॉ. अंशु सिंह सेंगर, आयोजन सचिव डॉ. विपेंद्र सिंह परमार सहित शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।