{"_id":"69a417615589ce0204036625","slug":"chitrakoot-two-bikes-collided-head-on-leaving-two-people-dead-and-five-others-injured-including-children-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोगों की मौत और मासूमों समेत पांच घायल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो लोगों की मौत और मासूमों समेत पांच घायल, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 01 Mar 2026 04:09 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 01 Mar 2026 04:09 PM IST
सार
Chitrakoot News: मानिकपुर के ऊंचाडीह मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो छोटे बच्चों समेत तीन लोग घायल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह मार्ग गुरौला के पास दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। इससे दोनों बाइकों में सवार दो मासूम पांच लोग घायल हो गए। सीएचसी में एक की मौत हो गई। दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां ले जाते समय एक की मौत हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ऐलहा गांव निवासी शिवमूरत (40) मारकुंडी की ओर से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन
उसी समय मानिकपुर की ओर से एमपी के डभौरा के जतरी निवासी संतू बसोर (30) अपने बेटे बासु बसोर (5), प्रियांश (1) और दिब्बू बसोर (23) के साथ गांव जा रहा था। गुरौला गांव के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की रफ्तार तेज होने के कारण आपस में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पांचों घायल हो गए। पुलिस सभी को लेकर सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
घायलों का चल रहा है इलाज
वहां दिब्बू की मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर शिवमूरत व वासु को रेफर कर दिया गया, जहां ले जाते समय शिवमूरत की मौत हो गई। वहीं, दो का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सूचना पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो को रेफर कर दिया।