फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot: The life of the rape victim saved by the promptness of the policemen

चित्रकूट: पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से बची दुष्कर्म पीड़िता की जान, 10 मिनट में पहुंचकर फांसी के फंदे से उतारा

Fri, 20 Nov 2020 02:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 20 Nov 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: The life of the rape victim saved by the promptness of the policemen
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

चित्रकूट में पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) की मुस्तैदी से एक दुष्कर्म पीड़िता की जान बच गई। पीड़िता को फंदे से उतारते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो सामने आया है। घटना बुधवार सुबह की है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पीड़िता की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश स्वरूप पांडे ने इन पुलिसकर्मियों को इनाम देने का ऐलान किया है। लोग भी पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि इस प्रकरण में केस दर्ज है। आरोपी हिरासत में है। घटना चित्रकूट के मारकुंडी थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


यहां रहने वाली एक 21 साल की युवती ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगाने की कोशिश की। उसे पंखे से लटकता देख परिजनों के तत्काल पीआरवी 2036 को सूचना दी। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी पंकज कुमार, मखमल सिंह व देवशरण 10 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहुंचने पर पाया कि लड़की ने मकान की बाउंड्री कूद कर अंदर कमरे में खुद को बंद कर लिया है। पुलिसकर्मियों युवती को आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला और न ही दरवाजा खुला। जवानों ने हथौड़े की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि लड़की कमरे में लगे पंखे में अपने दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली है। पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारा और सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed