Chitrakoot: पहलगाम आतंकी हमले पर गरजे रामभ्रदाचार्य, बोले- सीधा उत्तर…सर्जिकल स्ट्राइक होना चाहिए, कही ये बात
Chitrakoot News: जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि यहां से 27 कि जगह 2700 लाशें, जब तक नहीं जाएंगी। हमें संतोष नहीं होगा…उमर अब्दुल्ला क्या करते रहे मुख्यमंत्री होकर। मुझे लगता है इसमें उमर अब्दुल्ला का भी हाथ होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना से बहुत क्रुद्ध हूं। कल से मैंने भोजन नहीं किया है। इसका उत्तर सीधे सर्जिकल स्ट्राइक से होना चाहिए।
घर में घुसकर बेईमानों को मारना चाहिए। इस घटना में पाकिस्तान की साजिश है। सब पाकिस्तान करा रहा है। इसका बहुत गंभीर प्रणाम होगा और दो-तीन दिन में ही होगा। इस घटना में सबको क्रोध है, इन्होंने हिंदुओं को चुन-चुन और गिन-गिन कर मारा है।
लगा दें राष्ट्रपति शासन
इनके यहां से 27 कि जगह 2700 लाशें, जब तक नहीं जाएंगी। हमें संतोष नहीं होगा…उमर अब्दुल्ला क्या करते रहे मुख्यमंत्री होकर। मुझे लगता है इसमें उमर अब्दुल्ला का भी हाथ होगा। यह क्यों नहीं इस्तीफा दे देते। हम तो इसको केंद्रीय शासित चला ही रहे थे, राष्ट्रपति शासन लगा दें।