{"_id":"5eff63b1b6bf8f4e706f1ed1","slug":"chitrakoot-pickup-overturned-by-laborers-one-killed-30-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत 30 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत 30 घायल
Sat, 04 Jul 2020 02:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 04 Jul 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के भरतकूप में लगभग 40 मजदूरों को लेकर कानपुर जा रही पिकअप भरतकूप थानाक्षेत्र के सुदिनपुर रौली गांव के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों के अनुसार अगला पहिया पंक्चर होने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि घायल हो गए।
जिसमें से दो को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मजदूर कानपुर व फिरोजाबाद में एक रेलवे अंडर ब्रिज पुल में काम करने जा रहे थे। पहले कानपुर तक इसी वाहन से जाना था। इसके बाद अन्य साधन से फिरोजाबाद के लिए जाना था। जिले के मध्य प्रदेश की सीमा स्थित मझगवां थाना के पिड़रा गांव के बरूआ पुरवा निवासी मजदूर अपने परिवार के सदस्यों के साथ कानपुर जा रहे थे।
पिकअप में लगभग 40 मजदूर व उनके परिजन बैठे थे। जब गाड़ी भरतकूप क्षेत्र के सुदिनपुर व रौली के पास पहुंची तो गाड़ी का अगला पहिया पंक्चर हो गया। जिससे अनियंत्रित होकर वह एक पेड़ से टकरा कर पलट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर घायलों जिला अस्पताल भर्ती कराया। पुरुषोत्तम कोल (18) पुत्र राजाकोल पिंडरा गांव पुरचा बरूवा जिला सतना मध्यप्रदेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि बरूवा पुरवा निवासी चंदू (35) नागड़, मथुरा (20) पुत्र राजा, राजेश (18)पुत्र जमुना, बिंदा (18) पुत्र रामकुंवर, रूपा (20)पुत्री संतोष, विजय (19) पुत्र बांदीलाल, श्यामू (25)पुत्र लाखन, सरजू (20) पुत्र रामविश्वास, अनिल (22) पुत्र रामकेश, राजेश(20) शियाशरण, अमित (16) पुत्र शिया शरण, श्याम कली (18) पत्नी राज किशोर, राधिका (18) पत्नी कल्लू रूपा पुत्र दादू, विराजरानी पत्नी राजेश, नितेश पुत्र छोटा, लवलेश पुत्र कीर्ति, हरिशचंद्र पुत्र कल्लू व मुकेश (20) अरुण निवासीगण बरूवा पुरवा घायल हो गए।
जिनका इलाज जिला अस्पताल मे किया जा रहा है। बरूवा निवासी मजदूर छोटे लाल ने बताया कि फिरोजाबाद जिले में रेलवे अंडर ब्रिज का काम होना था। जिसके लिए ठेकेदार का मुनीम निवासी शिकोहाबाद शरद चंद उनको कानपुर पिकअप गाड़ी से लिए जा रहा था। इसके बाद अन्य साधन से फिरोजाबाद जाना था। मृतक तीन भाई है जिसमें वह सबसे छोटा था। घटना के बाद मां मीरा का रो रोकर बुरा हाल है।