फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Cricketer Sagar Dubey selected in Lancashire County Cricket Club trained under Kapil Dev

Chitrakoot: क्रिकेटर सागर दुबे का लान्स शायर काउंटी क्रिकेट क्लब में चयन, कपिल देव से ली है ट्रेनिंग

Tue, 06 May 2025 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 06 May 2025 12:46 PM IST
सार

Chitrakoot News: जिले के युवा क्रिकेटर सागर दुबे का इंग्लैंड के लान्स शायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए चयन हुआ है। उन्होंने दिल्ली में रहकर सीनियर क्रिकेटर कपिल देव से ट्रेनिंग ली है।

विज्ञापन
Chitrakoot Cricketer Sagar Dubey selected in Lancashire County Cricket Club trained under Kapil Dev
क्रिकेटर सागर दुबे और कपिल देव - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में देवरा गांव के युवा क्रिकेटर सागर दुबे का इंग्लैंड के लान्स शायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए चयन है। सागर ने दिल्ली में रहकर सीनियर क्रिकेटर कपिल देव से ट्रेनिंग ली है। उनकी इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन

बता दें कि चित्रकूट जनपद से पहली बार किसी क्रिकेट खिलाड़ी का उच्च स्तरीय टीम के लिए चयन हुआ है। मऊ तहसील के देवरा गांव के निवासी स्व. गंगा सागर दुबे के चार बेटे और एक बेटी में सबसे छोटे सागर दुबे ने हाई स्कूल तक खंडेहा में पढ़ने के बाद दिल्ली का रुख किया था।

विज्ञापन

12 वर्ष की आयु से ही करते थे अभ्यास
दिल्ली में उनके बड़े भाई अश्वनी दुबे एक सफल व्यवसायी हैं, जिन्होंने सागर को क्रिकेट की ट्रेनिंग कोच परवेज आलम और गुरुचरण सिंह से दिलानी शुरू की। हालांकि, 12 वर्ष की आयु से ही सागर बल्लेबाजी के गुण सीखने के लिए प्रयागराज अभ्यास करने जाते थे।

कपिल देव से ली है ट्रेनिंग
इसके बाद दिल्ली में उन्होंने प्रसिद्ध क्रिकेटर कपिल देव से ट्रेनिंग लेकर अपनी कर्मियों को दूर किया। हाल ही में उनका चयन किंग्स इलेवन में हुआ था, किंतु चोटिल होने के कारण वह बाहर हो गए। फिलहाल वह एअर इंडिया के लिए खेल रहे थे। इस दौरान उनका चयन इंग्लैंड के लान्स शायर काउंटी क्रिकेट के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed