फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot: Corona awareness campaign will start from the villages from September

चित्रकूट: संघ के प्रांत पदाधिकारियों की बैठकें शुरू, सितंबर से गांवों से कोरोना जागरूकता अभियान होगा शुरू

Thu, 15 Jul 2021 09:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 15 Jul 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Corona awareness campaign will start from the villages from September
चित्रकूट में आरएसएस की राष्ट्रीय चिंतन बैठक - फोटो : amar ujala
चित्रकूट में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की चार दिवसीय चिंतन बैठक में हुए निर्णयों पर अब अमल की तैयारी शुरू हो गई है। संघ नेतृत्व के जाने के बाद विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारी बैठक कर रणनीति बना रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सितंबर से गांवों में पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को राष्ट्रीय चिंतन बैठक खत्म होने के बाद संघ प्रमुख मोहन भागवत व अन्य प्रमुख पदाधिकारी यहां से जा चुके हैं। इनके बाद बुधवार को दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में ही मध्य क्षेत्र छत्तीसगढ़, महाकौशल, मध्य भारत और मालवा प्रांत के संघ पदाधिकारियों की बैठकें हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक बुधवार मध्य प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की बैठक में संघ के पूर्व पदाधिकारी मनमोहन वैद्य भी शामिल हुए।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया कि तीसरी लहर के खतरे से निपटने के लिए संघ के युवा स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण अगस्त में पूरा हो जाएगा। सितंबर में उनकी टोलियां गांव और बस्तियों में पहुंचने लगेंगी। इस जागरण अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा। संघ सितंबर से सेवा व संगठन विस्तार की मुहिम शुरू करेगा। इसमें तीन लाख गांवों व बस्तियों तक पहुंचकर शाखाओं का संचालन किए जाने की योजना है। इसमें खेल, वंदना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और बौद्धिक परिचर्चाएं होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डीआरआई और संघ कार्यकर्ताओं की बैठक 
संघ की बैठक समाप्ति के बाद बुधवार को दीनदयाल शोध संस्थान (डीआरआई) सभागार में इस संस्था के पदाधिकारियों और स्टाफ की संघ कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक बैठक हुई। संगठन के प्रमुख सचिव अतुल जैन और सचिव अभय महाजन ने कार्यकर्ताओं से देश हित में लगातार काम करने को कहा। 

भैयाजी ने भी किया प्रचारकों से मंथन 
चित्रकूट में बुधवार को मध्य क्षेत्र के प्रांत व क्षेत्र प्रचारकों की दूसरे सत्र की बैठक में पूर्व सरकार्यवाह भैया जी जोशी भी शामिल हुए। कई प्रचारकों ने ऑनलाइन प्रतिभागिता की।  दूसरे सत्र में भी राष्ट्रीय चिंतन बैठक में तय किए गए मसौदे के धरातल पर पालन की चर्चा हुई। अयोध्या मंदिर निर्माण को लेकर हर स्तर पर चर्चा और सहयोग की बात कही गई।

भैया जी जोशी ने कई मुद्दों पर लगभग दो घंटे तक प्रचारकों से विचार-विमर्श किया। बुंदेलखंड प्रांत की समस्याओं पर भी बात हुई। सूत्रों के मुताबिक बुंदेलखंड राज्य को लेकर भी चर्चा की गई। हालांकि बताते हैं कि इसमें सहमति नहीं बनी। मध्य प्रांत व महाकौशल प्रांत के प्रचारकों ने एमपी के बुंदेलखंड में कार्ययोजनाएं और बेहतर ढंग से लागू करने को कहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed