{"_id":"619bca45f6c1ba43c66f8ccb","slug":"chitrakoot-bride-s-father-s-five-lakh-rupees-stolen-from-marriage-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मैरिज हॉल से दुल्हन के पिता के पांच लाख रुपये चोरी, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मैरिज हॉल से दुल्हन के पिता के पांच लाख रुपये चोरी, मचा हड़कंप
Mon, 22 Nov 2021 10:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:20 PM IST
सार
बैग चोरी होने की सूचना से पूरे पंडाल में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह फोर्स लेकर पहुंचे और मैरिज हॉल के सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि एक युवक जो लगभग 30 से 35 साल के बीच का है, उस कमरे के कई बार चक्कर लगाकर बैग लेकर वहां से निकल गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते दुल्हन के पिता महेश अग्रहरि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक मैरिज हॉल से बेटी की शादी करने आए पिता का लगभग पांच लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि एक अज्ञात युवक कमरे में आया और कंधे में बैग लटकाकर सबके सामने से बाहर निकल गया।
रातभर पुलिस चोर की तलाश में जुटी रही, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शहर के सीतापुर स्थित एक मैरिज हॉल को फतेहपुर जिले के किशनपुर निवासी किराना व्यापारी महेश चंद्र अग्रहरि ने अपनी बेटी की शादी के लिए बुक कराया था। रविवार को शादी का कार्यक्रम चल रहा था।
महेश चंद्र ने बताया कि एक व्यक्ति कई बार कमरे का चक्कर लगा रहा था। काम की व्यस्तता होने के कारण उस व्यक्ति पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। पैसे की आवश्यकता पड़ने पर जब उन्होंने देखा तो कमरे से बैग गायब था। उसमें चार लाख 90 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
बैग चोरी होने की सूचना से पूरे पंडाल में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर सीतापुर चौकी प्रभारी रामवीर सिंह फोर्स लेकर पहुंचे और मैरिज हॉल के सीसीटीवी कैमरे में देखा तो पता चला कि एक युवक जो लगभग 30 से 35 साल के बीच का है, उस कमरे के कई बार चक्कर लगाकर बैग लेकर वहां से निकल गया।
चोर का चेहरा स्पष्ट नहीं है। बैग बराबर उसके कंधे पर दिखाई दे रहा है। परिजनों ने किसी तरह शादी के कार्यक्रम को निपटाया। सोमवार को इस मामले में पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।