फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chinese products flop in kanpur market

धंधे पर फूटा ‘चाइना बम’, कारोबारी नहीं निकाल पाए माल की लागत रकम

Wed, 02 Nov 2016 11:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
chinese products flop in kanpur market
करोड़ों का माल डंप है गोदामों में, नुकसान की भरपाई के लिए परेशान
सोशल मीडिया पर चाइना उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम का सबसे अधिक असर इलेक्ट्रिक बाजार पर पड़ा। दीपावली बाद इसकी हकीकत सामने आई है। कानपुर में इलेक्ट्रिक आइटमों का थोक कारोबार इस मुहिम की भेंट चढ़ गया। त्योहार बीत जाने के बाद कारोबारियों के गोदामों में 50 फीसदी तक माल डंप पड़ा है। 80 फीसदी कारोबारी माल की कीमत तक नहीं निकाल पाए। थोक कारोबारी नुकसान की भरपाई के लिए परेशान हैं। 
विज्ञापन

मनीराम बगिया स्थित थोक इलेक्ट्रिक बाजार यूपी के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बाजारों में गिना जाता है। यहां 200 से अधिक बड़े कारोबारी हैं। इन्होंने दीपावली पर चाइना मेड सजावटी इलेक्ट्रिक आइटमों के लिए करीब एक हजार करोड़ रुपये के माल का आर्डर दिया था। त्योहार से एक माह पहले आ चुका माल दीपावली बीत जाने के बाद तक सिर्फ 50 फीसदी ही बिक सका। कुछ कारोबारियों का तो इससे अधिक माल गोदाम में डंप है। त्योहार बाद इसका आकलन किया गया तो नुकसान देखकर कारोबारी परेशान हैं। कारोबारियों ने अगले साल चीन उत्पादों का आर्डर नहीं देने का मन बनाया है। हालांकि कारोबारी इस घटनाक्रम से नाराज हैं कि बहिष्कार की बात सिर्फ इलेक्ट्रिक आइटमों के लिए ही कही जा रही है। शहर में चीन के मोबाइल फोन, कपड़े, मशीनरी तक बिक रही है। 
विज्ञापन

कानपुर इलेक्ट्रिक कॉंट्रैक्टर्स एंड मर्चेट्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव मेहरोत्रा ने कहा कि इलेक्ट्रिक आइटम कारोबारियों की दीपावली अच्छी नहीं रही। एक-एक के पास करोड़ों रुपये का डंप पड़ा है। अगले साल तक आधा माल खराब हो जाएगा। माल को निकालना अब चुनौती है। नुकसान की भरपाई संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोगुना हुई देशी प्रोडक्ट की मांग 
चाइना प्रोडक्ट के खिलाफ मुहिम का असर ये रहा कि इलेक्ट्रिक बाजार में इस बार देशी उत्पादों की मांग दोगुना हो गई। पिछले वर्षों में देशी उत्पादों का कुल कारोबार करीब 200 करोड़ रुपये के आसपास रहा है। इस साल ये अनुमान के मुताबिक करीब 400 करोड़ रुपये का रहा। जिन कारोबारियों ने देशी आइटमों को तरजीह दी उन्होंने चाइना आइटम में हुए नुकसान की भरपाई कर ली। घरों ऑफिसों में इस बार देशी झालर, डिजाइन लाइट अधिक देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed