फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   children searched a double barrel gun in river

रिंद नदी में सिक्के खोज रहे बच्चों के हाथ लगी डबल बैरल बंदूक

Wed, 02 Nov 2016 12:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
children searched a double barrel gun in river
एक डबल बैरल बंदूक से चिपका था चुंबक, बंदूक में बेल्ट और कवर भी लगे - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर में मंगलवार की दोपहर रिंद नदी में चुंबक डालकर पैसे खोज रहे बच्चों के हाथ एक 12 बोर डबल बैरल बंदूक लग गई। ग्राम प्रधान पति ने पुलिस को इसकी सूचना दी। चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और बंदूक को बरामद कर कोतवाली ले आए।  
विज्ञापन

पुलिस चौकी भीतरगांव के बिरसिंहपुर गांव में दोपहर में कुछ बच्चे रिंद नदी में नहाने गए थे। पुल के पास खेल-खेल में चुंबक डालकर पैसे तलाशने लगे। इसी दौरान चुंबक किसी चीज से चिपक गया। घसीटकर देखा तो वह एक डबल बैरल बंदूक से चिपका था। बंदूक में बेल्ट और कवर भी लगे थे। नदी में बंदूक मिलने की सूचना पर तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान पति गोपाल पांडेय ने चौकी पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज महेश यादव मौके पर पहुंचे और बंदूक बरामद करके कोतवाली ले आए। 
विज्ञापन

बीती 23 अक्तूबर को घाटमपुर के अहिरवार पेट्रोल पंप में हुई लूट की घटना में भी एक डबल बैरल बंदूक लूटी गई थी। यह पेट्रोल पंप एसपी मानवाधिकार के पद पर लखनऊ में तैनात आईपीएस अधिकारी हरीश कुमार के रिश्तेदारों का है। लोगों का कयास है कि संभवता नदी से बरामद हुई डबल बैरल बंदूक वही है।  कोतवाल अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी बरामदगी होने की जानकारी से ही इंकार कर दिया। जबकि, चौकी इंचार्ज (भीतरगांव) महेश यादव ने भी कुछ बताने से इंकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed