फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Children are being served bad food at mid-day meal in Kanpur countryside

मिर्जापुर के बाद अब कानपुर देहात में मिड डे मील में बच्चों को परोसा जा रहा है खराब खाना

Thu, 05 Sep 2019 11:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 05 Sep 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Children are being served bad food at mid-day meal in Kanpur countryside
मिड- डे मील का खाना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के स्कूलों में मध्याह्न भोजन सप्लाई करने वाले एनजीओ मनमानी कर रहे हैं। एमडीएम की गुणवत्ता खराब होने के साथ साथ मेन्यू का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पौष्टिक भोजन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


मामले को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायतें की जा चुकी है। इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिले के सहायता प्राप्त जूनियर स्कूलों में एक अगस्त से पांच स्वयं सेवी संस्थाओं को दो-दो ब्लाक में मध्याह्न भोजन वितरण करने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन


पहले ही दिन से खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें अधिकारी तक पहुंचने लगी थी। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। लिहाजा एनजीओ की मनमानी जारी है। गुरुवार को संदलपुर ब्लाक के अमौली कुर्मियान के पटेल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास सिंह ने बीएसए संगीता सिंह एवं खंड़ शिक्षाधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बिना छीले हुए आलू डालकर सब्जी व तहरी बच्चों को परोसी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ की ओर से मेन्यू का भी पालन नहीं किया जा रहा है। अभी तक सिर्फ दो बार रोटी दी गई है। इसकी भी गुणवत्ता बेहद खराब रही। उन्होंने बताया कि इस बाबत खाना सप्लाई करने वाले एनजीओ सुभाष चिल्ड्रेन सोसाइटी के प्रभारी से कई बार बात की गई, लेकिन गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ। गुरुवार को प्रधानाध्यापक ने माध्याह्न भोजन लेने से इंकार कर दिया है। 

कई स्कूलों से मध्याह्न भोजन की शिकायतें मिल रही हैं। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है।
ज्ञान प्रकाश अवस्थी, प्रभारी बीईओ संदलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed