फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   child kidnapped and forced to beg in train unnao case

हाथ तोड़कर बच्चे से ट्रेन में भीख मंगवाने का मामलाः पुलिस की नजर में...'कुछ तो गड़बड़झाला है'

Fri, 25 Jan 2019 07:04 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Jan 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
child kidnapped and forced to beg in train unnao case
डेमो पिक

लखनऊ से छात्र के अपहरण और ट्रेन में भीख मंगवाने की घटना पुलिस के गले नहीं उतर रही है। गुरुवार सुबह सदर कोतवाली पुलिस ने घर पहुंच परिजनों व छात्र से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार छात्र के बयान के आधार पर घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हो पा रही है। घटना संदिग्ध है। पिता ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन


उन्नाव जिले के कलक्टरगंज मोहल्ला निवासी वंश मिश्रा (11) पुत्र अनुज मिश्रा लखनऊ में बुआ सरिता द्विवेदी के साथ रहता है। वह आलमबाग स्थित सनातन धर्म विद्या मंदिर में कक्षा पांच का छात्र है। वंश के अनुसार बुधवार सुबह जब वह पैदल स्कूल जा रहा था तभी वैन सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। मारपीट कर उन्होंने उसका हाथ तोड़ दिया और बाद में लखनऊ से कानपुर आ रही एक ट्रेन में भीख मांगने के लिए चढ़ा दिया।

विज्ञापन

पुलिस को घटनाक्रम संदिग्ध लग रहा है

हालांकि कानपुर में अपहरणकर्ताओं को झांसा देकर वह भाग निकला। किसी तरह घर पहुंचने के बाद बेटे ने पिता को घटना की सूचना दी थी। जिस पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह छात्र के अपहरण व भीख मंगवाने की घटना जानकारी में आते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आई।
 

कोतवाल प्रभारी अरुण द्विवेदी, जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव वंश के घर पहुंचे। उन्होंने बच्चे से घटनाक्रम की जानकारी ली। सदर कोतवाली प्रभारी अरुण द्विवेदी ने बताया कि बच्चे के बयान लिए गए हैं। घटनाक्रम संदिग्ध लग रहा है। पिता अगर तहरीर देगा तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed