फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Child dies due to fake doctor's wrong medication

बच्ची के गले से उतरते ही 'दवा बनी गरल', झोलाछाप डॉक्टर फरार

Sun, 17 Dec 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Dec 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to fake doctor's wrong medication
डेमो पिक
कानपुर के चकेरी ओमपुरवा में झोलाछाप डॉक्टर की बुखार की दवा की एक खुराक से शनिवार को 10 साल की बच्ची मौत की नींद सो गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा काटा। यहां पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया। उसने तहरीर पर पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की बात कही। अपनी मासूम बेटी की पोस्टमार्टम की बात सुनकर परिजन पीछे हट गए। वहीं इलाके का निवासी चंद्रा दुकान बंद कर फरार है। बताया जा रहा है कि वह डेढ़ दशक से वह लोगों का इलाज कर रहा है।
विज्ञापन




चकेरी के ओमपुरवा निवासी रमेश चंद्र वर्मा मजदूरी करते हैं, उनकी पत्नी छाया भी एक बेल्ट बनाने के कारखाने में काम कर परिवार पालती है। उनके तीन बच्चों में सबसे बड़ा 11 साल के बेटे सूरज से छोटी बेटी महक (10) इलाके के अंतर्ज्ञान स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ती है। तीसरे नंबर की बेटी वैष्णवी 3 साल की है।
विज्ञापन



शुक्रवार रात बड़ी बेटी महक को बुखार आ गया। रमेश दवा के लिए निकले तो दुकानें बंद हो चुकी थी। इसपर वह शनिवार सुबह 10:30 बजे इलाके में नई बस्ती स्थित झोलाछाप चंद्रा की क्लीनिक पहुंचे। जहां से महक को दवा दिलाकर घर ले गए। घर में दवा की एक खुराक खाने के 10 मिनट बाद महक के मुंह से झाग निकलने लगा। वह बेहोश हो गई। परिजन भागकर चंद्रा के पास पहुंचे। चंद्रा ने घर पहुंचकर महक को दूसरी जगह ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन



महक की मां छाया ने बताया कि वह बेटी को लेकर लालबंगला स्थित डॉ. चंदन खेड़ा की क्लीनिक ले गई। वहां से जवाब मिलने के बाद इलाके के डॉ. एके डे क्लीनिक ले गई, जहां उसे बताया कि महक की सांसे थम चुकी हैं। इसके बाद परिजनों ने विरोध कर हंगामा किया। मां छाया का कहना है कि अब बेटी चली गई, उसका पोस्टमार्टम कराकर क्या फायदा होगा। बगैर क्लीनिक बोर्ड से धड़ल्ले से इलाज चंद्रा ने एक मकान में क्लीनिक खोल रखी है, उसमें उनकी योग्यता संबंधी कोई बोर्ड नहीं लगा है।



हद है कि स्वास्थ्य विभाग के अफसर 15 साल से चल रही क्लीनिक से अनजान रहे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के पिता शिक्षा विभाग में अध्यापक हैं, उनके दो भाई इलाके में ही स्टेशनरी की दुकान किए हैं। मामले में सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कमिश्नर की बैठक में होने की बात कही। वहीं चकेरी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले में परिजनों से तहरीर मांगी गई थी, लेकिन अभी तक नहीं मिली। इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed