{"_id":"6613a17d648d9221560a6dee","slug":"child-dies-after-falling-into-pan-in-kanpur-dehat-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बहन के हाथ से छिटक कर कड़ाही में गिरा भाई, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बहन के हाथ से छिटक कर कड़ाही में गिरा भाई, मौत से मचा कोहराम
Mon, 08 Apr 2024 01:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:22 PM IST
सार
यूपी के कानपुर देहात में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कड़ाही में गिरने से मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में बड़ा धरमपुर गांव में रविवार सुबह चूल्हे के पास खेल रहा मासूम उठाने के दौरान बहन के हाथ से छिटक कर कड़ाही में गिर गया। झुलसने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बड़ा धरमपुर गांव निवासी कुलदीप कुमार की पत्नी सावित्री रविवार सुबह सात बजे चूल्हे पर सब्जी पका रही थी।
विज्ञापन
इस दौरान बेटा नितिक (1) खेलते-खेलते चूल्हे के पास पहुंच गया। इस पर सावित्री ने बेटी गृहस्थी (4) से बेटे को चूल्हे से दूर करने के लिए कहा। भाई को गोद में उठाने के दौरान बहन के असंतुलित हो जाने से मासूम छिटक कर कड़ाही में गिर गया। इससे उसका एक हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉ. दिलीप कुमार ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। नितिक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पिता कुलदीप, मां सावित्री, बहन गृहस्थी, बाबा कालिका प्रसाद, दादी माया देवी बिलखने लगे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का सेंगुर नदी में अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। जांच कराई जाएगी।