फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Secretary Rajendra Kumar Tiwari inspected Life Line Arjun Sahayak Project in Mahoba

महोबा: मुख्य सचिव बोले- लहचूरा पर्यटन स्थल को विकसित कर इसे झांसी- ओरछा पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए

Thu, 14 Oct 2021 04:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Oct 2021 04:36 PM IST
सार

डीएम ने बताया कि इस जगह को पर्यटन हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि लहचूरा पर्यटन स्थल को विकसित कर इसे झांसी- ओरछा पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए।

विज्ञापन
Chief Secretary Rajendra Kumar Tiwari inspected Life Line Arjun Sahayak Project in Mahoba
मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार ने लाइफ लाइन अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने लहचूरा बांध से संचालित महोबा जनपद की लाइफ लाइन अर्जुन सहायक परियोजना का निरीक्षण किया। लहचूरा में सबसे पहले मुख्य सचिव ने धसान मुख्य नहर को देखा, जिससे हमीरपुर व महोबा जनपद के कई इलाकों की सिंचाई होती है।
विज्ञापन


इसके उपरांत उन्होंने कंट्रोल केबिन का निरीक्षण किया और अधीक्षण अभियंता सिंचाई से अर्जुन सहायक परियोजना की विस्तृत जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने सम्पूर्ण नहर प्रणाली के बारे पूछा कि किस-किस डैम में कितना-कितना पानी दिया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी पूछा कि इस नहर से महोबा जिले के कितने हिस्से को कितनी बार सिंचित किया जा सकता है। इसके सम्बन्ध में डीएम महोबा सत्येंद्र कुमार ने विस्तृत रूप से अवगत कराया। इस अवसर पर उन्होंने कंट्रोल केबिन की छत से लहचूरा डैम का विहंगम दृश्य भी देखा और इस जगह की सरहाना करते हुए कहा कि पर्यटन के लिहाज से यह बहुत ही उत्तम जगह है, इसको विकसित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि इस जगह को पर्यटन हब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि लहचूरा पर्यटन स्थल को विकसित कर इसे झांसी- ओरछा पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाए। इस दौरान उन्होंने नमामि गंगे की निर्माणाधीन काशी पुरा पेयजल परियोजना का भी निरीक्षण किया। साथ ही कार्यदायी संस्था को यह निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता में विशेष ध्यान दिया जाए और कार्य समय पर पूर्ण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed