फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Secretaries will see the Ganga and the tanneries today

तीन प्रमुख सचिव देखेंगे गंगा और टेनरियों का हाल

Fri, 28 Jul 2017 05:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretaries will see the Ganga and the tanneries today
डेमो
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के चलते 28 जुलाई को तीन विभागों के प्रमुख सचिव यहां गंगा और टेनरियों से निकल रहे जहरीले पानी के निस्तारण की हकीकत देखेंगे। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव सीसामऊ नाला सहित गंगा में गिर रहे अन्य नालों का निरीक्षण कर सकते हैं।
विज्ञापन


एनजीटी ने गंगा में गिर रहे नालों को मोड़ने और टेनरियों का जहरीला पानी गंगा में जाने से रोकने के लिए कार्ययोजना तैयार कर अमलीजामा पहनाने के आदेश दिए हैं। इसके मद्देनजर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह के साथ ही पर्यावरण विभाग और उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव शुक्रवार सुबह लखनऊ से यहां आ रहे हैं। सर्किट हाउस में बैठक करने के बाद निरीक्षण कर सकते हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह के अनुसार संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


 

प्रमुख सचिव के सामने प्रस्तुत करेंगे योजना

Chief Secretaries will see the Ganga and the tanneries today
डेमो
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने गंगा में गिर रहे सीसामऊ सहित सात नालों को मोड़कर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में ले जाने, सीवेज पंपिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने, बाजिदपुर में एक और सीईटीपी प्लांट लगाने की योजना बनाई है। गुरुवार को गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के दफ्तर में नगर निगम और जलकल विभाग के अफसरों के सामने योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया। अब इन्हें प्रमुख सचिव के सामने प्र्रस्तुत किया जाएगा।

- एनजीटी ने गंगा में गिर रहे नालों को मोड़ने का दिया है आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed