फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister Yogi Adityanath reached Farrukhabad district

फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस सरकारों में आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज होते थे फर्जी मुकदमे

Wed, 29 Dec 2021 02:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Dec 2021 02:20 PM IST
सार

सीएम योगी फर्रुखाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कुछ घोषणाएं भी कीं।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath reached Farrukhabad district
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद में हुई जनसभा में विपक्षियों पर निशाना साधा। कहा कि देश में सबसे अधिक समय तक शासन कांग्रेस ने किया। इन्हीं की सरकार में भाजपा, आरएसएस व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते थे।
विज्ञापन


मालेगांव की घटना इसका उदाहरण है। कांग्रेस की यह शरारत देश के खिलाफ अपराध है। उसे देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, 2008 में मालेगांव में हुए ब्लास्ट के एक गवाह ने सुनवाई के दौरान महाराष्ट्र एटीएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उस पर सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया था।
विज्ञापन


उस समय देश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार थी। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को प्रेरित और पोषित करने वाली ये कांग्रेस देश के साथ कैसे खिलवाड़ कर रही थी, यह किसी से छिपा नहीं है। सत्ता में रहने पर आतंकियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सत्ता से बाहर हैं तो जनता के हित के हर कार्यों का कांग्रेस विरोध कर रही है। जन विश्वास यात्रा के बाद शहर के क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित जनसभा में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा, पर कांग्रेस डरती थी कि पाकिस्तान पर हमले से कहीं वोट बैंक नाराज न हो जाए। हमारी पार्टी के लोग कोरोना के समय आपके बीच थे। डबल इंजन की सरकार आपको डबल राशन भी मुफ्त दे रही है, पर कोरोना के समय बुआ, बबुआ, भाई और बहन कहां थे, आप उनसे जरूर पूछना।

ये सभी गायब थे या घरों में क्वारंटीन हो गए थे। बबुआ की सरकार में नौकरी देने के लिए चाचा, मामा और भाई लिस्ट बनाते थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास का पैसा बबुआ की सरकार में हड़प लिया गया, जो अब दीवारों से निकल रहा है।

यह भी कहा कि पिछली सरकारों में माफिया को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था। अब हमारी सरकार में माफिया की संपत्तियों को जब्त कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। काशी के विकास की बात करते हुए कहा कि बबुआ की सरकार में कब्रिस्तान का निर्माण होता था।

पिछली सरकारों में रोज दंगे होते थे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और अन्य त्योहारों के मनाने पर रोक लगती थी, पर अब ऐसा नहीं है। साढ़े चार साल में हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने 196.21 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। मंच पर उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया, जनविश्वास यात्रा प्रभारी बाबूराम निषाद, सांसद मुकेश राजपूत भी मौजूद रहे।

डबल इंजन की सरकार में डबल राशन: योगी
फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि हमारी पार्टी के लोग कोरोना के समय आपके बीच थे। डबल इंजन की सरकार आपको डबल राशन भी मुफ्त दे रही है, पर कोरोना के समय बुआ, बबुआ, भाई और बहन कहां थे, आप उनसे जरूर पूछना। ये सभी गायब थे या घरों में क्वारंटीन हो गए थे। 

उन्होंने पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि बबुआ की सरकार में नौकरी देने के लिए चाचा, मामा और भाई लिस्ट बनाते थे। भ्रष्टाचार चरम पर था। विकास का पैसा बबुआ की सरकार में हड़प लिया गया, जो अब दीवारों से निकल रहा है। योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर मारा, पर कांग्रेस डरती थी कि पाकिस्तान पर हमले से कहीं वोट बैंक नाराज न हो जाए।

पहले सम्मानित होते थे माफिया, अब चल रहा बुलडोजर
यह भी कहा कि पिछली सरकारों में माफिया को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया जाता था। अब हमारी सरकार में माफिया की संपत्तियों को जब्त कर बुलडोजर चलाया जा रहा है। काशी के विकास की बात करते हुए कहा कि बबुआ की सरकार में कब्रिस्तान का निर्माण होता था।

पिछली सरकारों में रोज दंगे होते थे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और अन्य त्योहारों के मनाने पर रोक लगती थी, पर अब ऐसा नहीं है। साढ़े चार साल में हमारी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री ने 196.21 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। मंच पर उनके साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया, जनविश्वास यात्रा प्रभारी बाबूराम निषाद, सांसद मुकेश राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed