फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chief minister yogi adityanath meet with teacher in kanpur

दूर से देखते ही इन्हें प्रणाम करने लगते थे CM योगी, बात है 31 साल पहले की

Sat, 09 Sep 2017 09:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 09 Sep 2017 09:02 AM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath meet with teacher in kanpur
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 साल पुरानी अपनी इस आदत को आज तक नहीं बदल पाए। दूर से देखते ही इन्हें करने लगते हैं प्रणाम... 
विज्ञापन

 

chief minister yogi adityanath meet with teacher in kanpur
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 31 साल पुराने अपने गुरुजी की याद है। वे कानपुर में रहते हैं। गुरुवार को यहां आने से पहले ही मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से अपने गुरुजी को बुलाने को कह दिया था। योगी ने चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय में गुरुजी से मुलाकात की। उनके साथ कुलपति के दफ्तर में बैठकर खाना खाया। अपने साथ लखनऊ से लेकर आए दो पुस्तकें और शॉल उनको भेंट की।

ये हैं योगी आदित्यनाथ के गुरु जी
विश्वबैंक बर्रा निवासी नागेंद्र नाथ वाजपेयी मूल रूप से खुजऊपुर रूमा के रहने वाले हैं। वह राजकीय इंटर कालेज गजा टिहरी में गणित के अध्यापक थे। तब उन्होंने योगी आदित्य नाथ को गणित पढ़ाया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

chief minister yogi adityanath meet with teacher in kanpur
अपने गुरु के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी के बारे में ये बोले गुरू जी 

नागेंद्र नाथ वाजपेयी ने बताया कि 1986-87 में योगी आदित्य नाथ ने नवीं और 10वीं की पढ़ाई की थी। तब योगी आदित्य नाथ का नाम अजय मोहन विष्ट था। 1986 में अजय मोहन नवीं के छात्र थे। वह उन्हें गणित पढ़ाते थे।

 

विज्ञापन

chief minister yogi adityanath meet with teacher in kanpur
सीएसए कानपुर में योगी आदित्यनाथ के साथ उनके गुरु - फोटो : अमर उजाला

योगी के पिता से हो गई थी दोस्ती
योगी आदित्य नाथ के पिता आनंद सिंह विष्ट वन विभाग में काम करते थे। उनका निवास मेरे घर के पास ही था। इसलिए दोस्ती हो गई थी। नागेंद्र नाथ वाजपेयी बताते हैं कि योगी आदित्य नाथ पढ़ने में बहुत तेज थे। वह गणित की किताब लेकर उनके घर आकर सवाल पूछा करते थे। स्कूल भी पांच मिनट पहले ही पहुंच जाया करते थे।
 

chief minister yogi adityanath meet with teacher in kanpur
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

दूर से देखते ही प्रणाम करते थे

दूर से उन्हें देखते ही प्रणाम करते थे। योगी आदित्य नाथ स्कूल में भी सफाई पसंद थे। जरा सी गदंगी देखकर तुरंत खुद ही झाड़ू लगाने लगते थे। वह जींस और टी शर्ट पंसद नहीं करते थे। बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू के विरोधी थे। नागेंद्र नाथ वाजपेयी ने बताया कि योगी आदित्य नाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनसे गुरुवार को पहली मुलाकात हुई है। उनके मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने बधाई पत्र भेजा था।

chief minister yogi adityanath meet with teacher in kanpur
डेमो
गुरु जी को जींस और टी शर्ट की बात दिलाई याद
गुरुवार को मुलाकात में मुख्यमंत्री ने पुरानी यादें ताजा करते हुए जींस और टी शर्ट की बात चलाते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षकों के स्कूल में जींस और टी शर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री ने अपने गुरु को गीता रास की दो किताबें और शॉल भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed