{"_id":"619cfc6eeb9db402895ca3de","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-gave-a-warning-to-akhilesh-and-owaisi-said-beware-those-who-provoke-the-public","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश और ओवैसी को दी चेतावनी, बोले- जनता को भड़काने वालों सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश और ओवैसी को दी चेतावनी, बोले- जनता को भड़काने वालों सावधान
Tue, 23 Nov 2021 09:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 23 Nov 2021 09:28 PM IST
सार
सीएम योगी ने कहा ओवैसी सपा के एजेंट हैं और प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी देते हैं कि प्रदेश में अब गुंडों और माफिया की सरकार नहीं, बल्कि माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराला नगर मैदान में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में सपा मुखिया अखिलेश यादव और ऑल इंडिया मजलिस-ए-एत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को खुलेआम चेतावनी दे डाली।
उन्होंने कहा कि ओवैसी सपा के एजेंट हैं और प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के नाम पर लोगों की भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी देते हैं कि प्रदेश में अब गुंडों और माफिया की सरकार नहीं, बल्कि माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार है। चचा जान और अब्बा जान के अनुयाइयों से कहूंगा कि प्रदेश में जनता की भावनाओं को भड़काने का काम बंद करें।
मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी बनती है कि जितने आत्मविश्वास के साथ उन्होंने कोरोना काल में लोगों की सेवा की, उसी आत्मविश्वास से जनता के बीच यह बात भी पहुंचाएं कि उत्तर प्रदेश की दंगा नहीं, दंगा मुक्त प्रदेश के रूप में पहचान बन चुकी है। अब यहां गुंडों और माफिया की सरपरस्त सरकार नहीं है। यह विश्वास हर गांव में, हर गरीब, हर किसान, हर महिला और बेटी को दिलाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने कानपुर-बुंदेलखंड की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अकूत प्राकृतिक संपदा से भरपूर यह क्षेत्र प्रदेश और देश की प्रगति का आधार बन सकता था। मगर आजादी के बाद परिवारीवादी, जातिवादी और वंशवादी सोच के लोगों ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस क्षेत्र के विकास को बाधित करने में कोई कोताही नहीं बरती। मगर अब प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरी दुनिया नए भारत के दर्शन कर रही है।
कोरोना प्रबंधन में किया सर्वश्रेष्ठ काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से जब दुनिया त्रस्त थी। अन्य राजनीतिक दलों के लोगों का कहीं अता पता नहीं था। तब भाजपा कार्यकर्ता मानवता की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना जनमानस की सेवा कर रहे थे। यह पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देशन का ही नतीजा है। प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में मंत्र दिया था कि सेवा ही संगठन है। कोरोना से निपटना राजनीतिक मुद्दा नहीं था, बल्कि मानवता की सेवा का राजधर्म था। कोरोना प्रबंधन में भारत ने दुनिया में सर्वश्रेष्ठ काम किया।
योगी बोले, 112 करोड़ को लगा टीका, नड्डा ने कहा, 118 करोड़
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में 112 करोड़ और यूपी में 15 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जा चुकी है। इस अभियान को अभी घर-घर पहुंचाने की आवश्यकता है। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधन किया तो बोले कि देश में 118 करोड़ लोगों को निशुल्क वैक्सीन दी गई है।