फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister's Election Campaign in municipal elections is surprising

पालिका चुनाव में मुख्यमंत्री दौड़े, बड़ी बात : महासचिव सपा

Sat, 18 Nov 2017 09:05 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Election Campaign in municipal elections is surprising
डेमो पिक
सपा प्रत्याशी  के समर्थन में समाजवादी पार्टी के महासचिव एवं सांसद नरेश अग्रवाल ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने सीएम योगी पर निशाना साधा। 
विज्ञापन



हरदोई/बेनीगंज। उन्होंने कहा भाजपा ने एक भी वादा अगर अभी तक पूरा किया हो तो बताएं। नोट बंदी ,जीएसटी लागू करने वाली पार्टी कभी सत्ता में वापस नहीं आई । कालाधन वापस लाने का प्रधानमंत्री का वादा आज भी हवा में लटका है। समूचा व्यापारी वर्ग परेशान है।
विज्ञापन



इस छोटे से चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी इस चुनाव में दौरा करना पड़ रहा है। एक दरोगा को हटाने के लिए एक विधायक को दो-दो दिन तक धरने पर बैठना पड़ता है। सपा सरकार हमेशा किसानों मजदूरों की मदद करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालेधन के नाम पर नोटबंदी की गई और रातों-रात भाजपा के लोग करोड़पति हो गए। बेनीगंज संडीला राजकीय मार्ग का जो निर्माण शुरू हुआ था वो भी बंद हो गया। नौजवानों को नौकरी देने की बात तो दूर शिक्षामित्रों की नौकरी ले ली गई है। ये सब ज्यादा दिनों तक नहीं चलने वाला। इन चुनाव के परिणामों की धमक गुजरात तक जाएगी। इस दौरान सासंद ने पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed