{"_id":"60559eafdf470919972b57ec","slug":"chhatrapati-shahu-ji-maharaj-university-ba-first-year-result-many-students-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएम विश्वविद्यालय: बीए प्रथम वर्ष के परिणाम में चूक, कई छात्र फेल, 100 की जगह 130 लिखा पूर्णांक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएम विश्वविद्यालय: बीए प्रथम वर्ष के परिणाम में चूक, कई छात्र फेल, 100 की जगह 130 लिखा पूर्णांक
Sat, 20 Mar 2021 12:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहू जी महाराज विवि ने अब बीए प्रथम वर्ष का परिणाम गलत घोषित कर दिया है। कहीं 100 के बजाय छात्रों को 130 पूर्णांक में अंक दिए हैं, तो किसी को प्रैक्टिकल के अंक ही नहीं दिए हैं। इस वजह से कई छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं।
कानपुर के कॉलेजों के अलावा लखीमपुर के बीएकेपी डिग्री कॉलेज ने विवि के कुलसचिव से शिकायत की है। बीकेपी डिग्री कॉलेज की कशिश गुप्ता ने बताया कि इंडियन म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट का पेपर 100 अंक का हुआ, लेकिन मार्कशीट में पूर्णांक 130 का दिया है, नंबर भी इसी पूर्णांक के आधार पर दिए गए हैं।
शिवानी शुक्ला ने बताया कि ड्राइंग और पेंटिंग की परीक्षा हुई नहीं लेकिन मार्कशीट में शून्य अंक देकर उनको फेल कर दिया गया है। डीएवी के छात्र अरुण सिंह ने कहा कि हिंदी साहित्य में दो पेपर में नंबर दिए हैं, बाकी एक पेपर के नंबर नहीं चढ़े हैं। बीकेपी डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि इसकी शिकायत विवि के परीक्षा नियंत्रक से की है। सभी छात्रों की मार्कशीट में कुछ न कुछ गड़बड़ियां हैं।