फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chhat pooja celebration in kanpur

छठ पर्वः घाट सजे, नहाय खाय व्रत से होगी पूजा की शुरुआत

Wed, 02 Nov 2016 10:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
chhat pooja celebration in kanpur
चार जगह कृत्रिम तालाब खुदवाए जा रहे
छठ पर्व चार नवंबर से शुरू हो रहा है। कानपुर में इस पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। तीन दिन तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत पहले व्रत नहाय खाय से होगी। अंतिम दिन डूबते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। पर्व को लेकर महिलाओं ने तैयारियों भी शुरू कर दी हैं। घाटों पर भी साफ-सफाई की जाने लगी है। बता दें छठ व्रत बेटे की दीर्घ आयु के लिए रखा जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य दीपक पांडेय ने बताया कि सूर्य संहिता के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी, षष्ठी, सप्तमी को छठ व्रत पर्व के रूप में मनाया जाता है। पूर्वांचल और बिहार क्षेत्र में इस व्रत की बड़ी मान्यता है। छठ व्रत को द्वापर युग में द्रोपदी, कर्ण और भीष्म पितामह ने भी किया था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन नहाने के बाद गीले वस्त्रों से संतान को पोछा जाता है। ताकि भगवान सूर्य बच्चे को दीर्घायु का आशीर्वाद दें। यह व्रत करने से चर्म रोग और आंख संबंधी विकार दूर होते हैं। आचार्य अमरेश मिश्रा ने बताया कि व्रत की शुरुआत चार नवंबर को नहाय खाय से होगी। महिलाएं खीर पूरी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं। अगले दिन खरना या छोटी छठ पर लौका भात का प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसी दिन ठेकुआ (पुआ) भी बनाती हैं। अंतिम दिन महिलाएं अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। पूरी रात महिलाएं घाट किनारे रहती हैं। इसके बाद उगते सूर्य को गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य देकर व्रत का पारायण करेंगी। 
विज्ञापन

विजय नगर में दो नए छठ पूजा स्थल
छठ पूजा करने वालों की भीड़ को देखते हुए इस बार विजय नगर में दो नए छठ पूजा स्थल बनाए गए हैं। जेपी पार्क और लोहिया पार्क में बने इन दोनों जगह नगर निगम ने जेसीबी से गड्ढे खुदवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं छठ पूजा स्थल
अर्मापुर नहर, कल्याणपुर-पनकी रोड नहरिया, सीटीआई, बर्रा, नौरैयाखेड़ा, गंगा बैराज, मैग्जीन घाट, सरसैया घाट, सेंट्रल पार्क शास्त्री नगर, जेपी पार्क विजय नगर, लोहिया पार्क विजय नगर, नमक फैक्ट्री चौराहा ग्रीनबेल्ट, लाजपत नगर रामलीला पार्क, बाबूपुरवा कालोनी और हंसपुरम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed