{"_id":"57debb8d4f1c1b1a0aa824eb","slug":"chewed-ears-when-money-not-for-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के लिए रुपए न देने पर बना आदमखोर, चबाया कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के लिए रुपए न देने पर बना आदमखोर, चबाया कान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Sep 2016 09:55 PM IST
डेमो पिक
कानपुर में एक शख्स शराब के लिए पैसे न मिलने पर आदमखोर बन गया। नवाबगंज इलाके में मजदूरी करने वाले दो लोगों के बीच हाथापाई हो गई। लड़ाई में एक ने दूसरे का कान चबा डाला।
मैनावती रोड पर डीपीएस के पास जगमोहन के निर्माणाधीन मकान में अजय और धीरेंद्र मजदूरी करते हैं। अजय उसी निर्माणाधीन मकान में रहता है। अजय ने बताया कि रविवार दोपहर धीरेंद्र शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। नहीं देने पर झगड़ा हो गया और धीरेंद्र ने उसका कान चबा लिया।
गंभीर रूप से जख्मी हुआ अजय जमीन पर गिरकर कराहने लगा। इस पर आस-पास के लोग जमा हो गए। बाद में घायल युवक को हैलेट में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, अजय की हालत पहले से सही है।
विज्ञापन