यहां कुत्ते को बकरा बताकर हुआ बड़ा धोखा, आगे जो हुआ जानकर सभी हैरान
- जाजमऊ चुंगी मंडी में अंधेरे का फायदा टप्पेबाजों ने की वारदात
- बकरे के मालिक ने थाने में दी तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंधेरे का फायदा उठा टप्पेबाज शहर के जाजमऊ चुंगी स्थित मंडी में बकरा बेचने पहुंचे अशरफ को काले रंग का कुत्ता थमाकर उसका एक बकरा ले भागे। कुत्ते के भौंकने पर अशरफ को पता चला कि वह बकरा नहीं कुत्ता है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को अशरफ ने बताया कि सोमवार देर शाम को वह कुछ बकरे लेकर मंडी में बेचने पहुंचा था। मंडी में भीड़ के बीच एक युवक उनके पास आया और बोला कि चचा आपका बकरा छूट कर भाग गया था, जिसे वह पकड़ लाया है।
कुत्ते के मुंह पर कपड़ा पड़ा होने और अंधेरा के कारण अशरफ टप्पेबाज के झांसे में आ गया। अशरफ के रस्सी पकड़ते ही टप्पेबाज ने उसके बकरों में से एक बकरा खोल लिया और भीड़ का फायदा उठा भाग निकला। इंस्पेक्टर अजय सेठ ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी। बकरी की कीमत लगभग छह हजार बताई गई।
टप्पेबाज वहां से भाग निकला