फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheap accommodation in villages will be constructed to prevent escapes

पलायन रोकने के लिए गांवों में बनाए जाएंगे सस्ते आवास

Tue, 02 Feb 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Tue, 02 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
Cheap accommodation in villages will be constructed to prevent escapes
राष्ट्रीय आवास बैंक, ग्रामीण क्षेत्रों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के सस्ते मकान बनाएगा। वर्ष 2020 तक देश भर में ऐसे करीब 50 लाख आवास बनाने की योजना है। इनकी कीमत आठ से दस लाख रुपये रखी जाएगी। लागत के मुताबिक कीमत घट और बढ़ भी सकती है लेकिन प्राइवेट बिल्डर के मुकाबले कीमत कम रहेगी।
विज्ञापन


योजना का मकसद ग्रामीण क्षेत्र से पलायन रोकना और शहर की तरह आवासीय योजना का लाभ देना है। सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी की अध्यक्षता वाली इस्टीमेट कमेटी की सोमवार को लैंडमार्क होटल में हुई बैठक में राष्ट्रीय आवास बैंक के एमडी व मुख्य कार्यपालक श्रीराम कल्याण रामन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विकास बैंक, आवास विकास और विकास प्राधिकरण की तरह काम करेगा। ग्रामीण क्षेत्र में सरकार से जमीन लेगा और सस्ते भवन बनवाएगा। लोगों को ये आवास किस तरह उपलब्ध होंगे, इस पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. जोशी को आया गुस्सा
डॉ. जोशी की अध्यक्षता में इस्टीमेट कमेटी के सदस्यों ने देश, प्रदेश और शहर के विकास का खाका तैयार किया। कई बार अधिकारियों पर जोशी गुस्सा गए। नाबार्ड के एक अधिकारी से पूछा कि आप लोग आंकड़े पता नहीं किस तरह तैयार करते हैं कि समीक्षा के दौरान उनका मिलान नहीं होता।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed