फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chaubepur murder case: Action against Kanpur SP Outer for saving murdered policemen

चौबेपुर हत्याकांड: हत्यारोपी पुलिसकर्मियों को बचाने में कानपुर एसपी आउटर नपे, पनऊपुरवा गांव में हुआ था खूनी खेल

Thu, 28 Oct 2021 11:30 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 28 Oct 2021 11:30 AM IST
सार

चौबेपुर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की गई है। आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाने के प्रयास में एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सिंह को हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
Chaubepur murder case:  Action against Kanpur SP Outer for saving murdered policemen
एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चौबेपुर हत्याकांड में आरोपी पुलिसकर्मियों को बचाने का प्रयास एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सिंह को भारी पड़ गया। गुरुवार सुबह उनको हटा दिया गया है। अब उनकी जगह पर आईपीएस अजीत कुमार सिन्हा को कानपुर एसपी आउटर बनाया गया है।
विज्ञापन


मामले में भाजपा विधायक से भी एसपी की कहासुनी हुई थी। विधायक ने शासन में भी शिकायत की थी। चौबेपुर के पनऊपुरवा गांव में सोमवार देर रात हुए खूनी खेल में दलित बुजुर्ग आनंद कुमार को मौत के घाट उतार दिया गया था। पांच लोगों को मरणासन कर दिया गया था।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने चौबेपुर थाने के दरोगा शेर बहादुर और गोपी कृष्ण के साथ एक दो सिपाहियों पर भी हमले में शामिल होने का आरोप लगाया था। एसपी आउटर अष्टभुजा प्रसाद सिंह इन पुलिसकर्मियों को बचाने में जुटे थे। मंगलवार शाम इसी बात को लेकर भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर एसपी आउटर से भिड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर फटकारा था। आखिर में पुलिसकर्मियों पर भी मुकदमा दर्ज करना पड़ा था। भाजपा विधायक ने मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। एडीजी ने भी जांच आईजी को सौंपी। मामले में एसपी आउटर की भारी लापरवाही सामने आई। जिसके बाद शासन ने उनको हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed