फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Charge sheet filed against five including SP MLA Irfan Solanki, gang leader was made in gangster case

Irfan Solanki Case: सपा विधायक समेत पांच के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल, गैंगस्टर मामले में बनाया गया था गैंग लीडर

Thu, 01 Jun 2023 01:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Jun 2023 01:25 PM IST
सार

Kanpur News: गैंगस्टर के मामले में सपा विधायक समेत पांच के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। बता दें कि जाजमऊ आगजनी मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी।

विज्ञापन
Charge sheet filed against five including SP MLA Irfan Solanki, gang leader was made in gangster case
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी और भाई रिजवान सोलंकी समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में पुलिस ने कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। ये पांचों आरोपी जेल में बंद हैं। जाजमऊ निवासी नजीर फातिमा ने आगजनी करने का आरोप लगाकर विधायक व अन्य लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों को जेल भेजा गया था। बाद में बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी भारतीय नागरिकता दिलाने, फर्जी आधार कार्ड से हवाई यात्रा करने, जमीनों पर कब्जे और गैंगस्टर में भी आरोपी बनाकर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में प्रशासनिक कारणों से सपा विधायक को महराजगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
विज्ञापन

सपा विधायक को बनाया गया था गैंग लीडर
पुलिस ने दिसंबर 2022 को सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान सोलंकी, इजराइल आटे वाला, मोहम्मद शरीफ व शौकत अली को आरोपी बनाते हुए जाजमऊ थाने में धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब्त की जा चुकी है करोड़ों की संपत्ति
सपा विधायक को गैंग लीडर बनाया गया है। विवेचना इंस्पेक्टर फीलखाना सुनील कुमार कर रहे थे। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि पांचों आरोपी जेल में हैं। इनकी करोड़ों की संपत्तियां गैंगस्टर एक्ट की धारा 14-ए के तहत जब्त की जा चुकी है। इनके खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।

नवंबर 2022 के बाद दर्ज हुए आठ मामले
पुलिस ने आरोपपत्र में पांचों आरोपियों की करोड़ों की संपत्तियों का जिक्र किया है। साथ ही उन संपत्तियों का ब्योरा भी दिया है, जोकि हाल में जब्त की गईं। जेसीपी ने बताया कि आठ नवंबर 2022 के बाद सपा विधायक के खिलाफ कुछ आठ मामलों में मुकदमे दर्ज हुए थे।

सभी मामलों में दाखित हो चुके हैं आरोप पत्र
सभी मामलों में आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं। आगजनी की घटना में कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ 10 गवाहों की गवाही भी करा चुका हैं। शेष चार गवाहों की गवाही निर्धारित 30 जुलाई के पहले करा ली जाएगी। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed