फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chaotic elements opened railway track at farrukhabad

रेलेव ट्रैक से किसने निकाल लीं 18 क्लिप, जांच में जुटा खुफिया विभाग

Wed, 29 Mar 2017 10:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
chaotic elements opened railway track at farrukhabad
डेमो
फर्रुखाबाद-फतेहगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों पर 18 क्लिपें निकली पड़ी मिली। इस दौरान कई ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजर र्गइं। जानकारी होने पर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर समेत कर्मचारी और शहर कोतवाल ने मौके पर जाकर जांच की। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के विकास नगर बढ़पुर के पीछे रेलवे ट्रैक का सब-वे बना हुआ है। मंगलवार सुबह इसी मोहल्ले के जगवीर सिंह दूध लेने के लिए जा रहे थे। जब उनकी नजर रेलवे ट्रैक की पटरी पर पड़ी तो देखा कि तीन-चार क्लिपें निकली पड़ी हैं। कुछ दूर आगे बढ़ने उन्हें और क्लिपें निकली पड़ी दिखाई दीं। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इसकी जानकारी रेलवे अफसरों के साथ ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर सुबह 9 बजे रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह फोर्स के साथ आ गए। रेलवे के अफसरों और पुलिस प्रशासन ने जांच की। इसके बाद रेलवे के कर्मचारियों को बुलाकर क्लिपों को लगवाया गया।

विज्ञापन


एलआईयू की टीम ने की जांच
विकास नगर बढ़पुर के पीछे बने सब-वे रेलवे ट्रैक की क्लिपें निकली होने की जानकारी होने पर एलआईयू इंस्पेक्टर सीपी सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एलआईयू ने रेलवे अफसरों से घटना की जानकारी लेने के बाद इसकी सूचना अपने अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों की रफ्तार से निकल जातीं क्लिपें
रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अशोक कुमार और मेठ इंद्रभान रेलवे के अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने खुली पड़ी क्लिपों को लगाने के निर्देश कर्मचारियों को दिए। अशोक कुमार ने बताया कि दो दिन पहले ग्रीसिंग कराई गई थी। उन्होंने बताया कि ट्रेनों की रफ्तार से क्लिपें निकल जाती हैं। इतनी क्लिपों के निकलने से रेलवे ट्रैक पर कोई असर नहीं पड़ता है।

एसपी ने कोतवाल से ली जानकारी
रेलवे ट्रैक पर निकली क्लिपों की सूचना पर कोतवाल द्रविड़ सिंह मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने इसकी सूचना एसपी सुभाष सिंह बघेल को दी। सूचना मिलने पर एसपी ने मोबाइल पर कोतवाल से घटना की जानकारी लेने के साथ ही रेलवे के अफसरों से भी इस संबंध में जानकारी की।

कालिंदी समेत पांच ट्रेनें गुजरीं
विकास नगर बढ़पुर के पीछे बने सब-वे के रेलवे ट्रैक पर सुबह 18 क्लिपें  खुली पड़ी थी। इस दौरान फर्रुखाबाद से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन, फर्रुखाबाद इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन, कासगंज-अनवरगंज एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस और कानपुर से आने वाली कामाख्या एक्सप्रेस गुजर गईं। ट्रेनों के गुजरने के बाद कर्मचारी ट्रैक पर काम करते रहे।


खुफिया विभाग जांच में जुटी
रेलवे ट्रैक पर 18 क्लिपें खुलने के मामले को गंभीरता से लेते हुए खुफिया विभाग की नजर मोहल्ला विकास नगर, अंडियाना, नरायनपुर पर लगी हुई है। खुफिया विभाग गोपनीय तौर से यह पता कर रहा है कि यह क्लिपें अपने आप खुली हैं या किसी षडयंत्र के तहत खोली गई हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed