फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Challengers XI and Home Furnish won the matches

Kanpur News: चैलेंजर्स इलेवन और होम फर्निश ने जीते मुकाबले

Thu, 16 Apr 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Challengers XI and Home Furnish won the matches
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) के पहले मैच में बुधवार को चैलेंजर्स इलेवन ने रॉयल इलेवन को चार विकेट से मात दी। दूसरे मैच में होम फर्निश ने कानुपर पैंथर्स को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में रॉयल इलेवन ने 21 ओवर में 128 रन बनाए। टीम से मो. शोएब ने 29 रन, रिजवान अंसारी और अनस ने 26-26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दया ने तीन, मिराज ने दो को आउट किया। जवाब में चैलेंजर्स इलेवन ने 21.1 ओवर में छह विकेट पर 132 रन बनाकर मैच जीता। जीत में देवऋषि मिश्रा ने 52 रन बनाए तो गेंदबाजी में काका ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच देवऋषि मिश्रा को चुना गया।
विज्ञापन

गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में कानपुर पैंथर्स ने 21.5 ओवर में 150 रन बनाए। टीम से अजय पांडे ने 33 रन, तरुण सिंह ने 26 रन, राघव रस्तोगी ने 24 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नदीम ने चार और श्रेयश ने दो को आउट किया। जवाब में होम फर्निश ने 17.4 ओवर में तीन विकेट पर 151 रन बनाकर मैच जीता। जीत में अमन ने 70 रन की अर्द्धशतकीय पारी, मो. आकिब ने 26 रन, नेहाल ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आकाश, दीपक व कामेंद्र ने एक-एक विकेट चटकाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed