फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   challan of 417 vehicles and report on 68 people on lockdown violation

उन्नाव: लॉकडाउन के उल्लंघन पर 68 लोगों पर रिपोर्ट 417 वाहनों का चालान, 31 सीज किए गए

Thu, 26 Mar 2020 11:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
challan of 417 vehicles and report on 68 people on lockdown violation
बाइक सवारों को रोकती पुलिस - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन का भी लोग उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर पुलिस ने 68 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की। सभी को हिदायत देने के बाद निजी मुचालके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


उल्लंघन करने पर 417 वाहनों का चालान और 31 वाहनों को सीज कर दिया गया। 80400 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया। एसपी विक्रांतवीर के निर्देश पर लॉक डाउन का जिले भर की पुलिस ने सख्ती से अनुपालन कराया। 64 जगहों पर पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग की।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे सीओ बांगरमऊ गौरव त्रिपाठी ने चार लोगों को बेवजह घूमने पर उन्हें पकड़वा लिया। सीओ के निर्देश पर पकड़े गए मोहल्ला टेढ़ी बजरिया निवासी राबिद पुत्र मुशीर, मोहल्ला गंभीरगिरि निवासी करन, यहीं के राजू व इरफान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

बाद में हिदायत देकर निजी मुचालका पर छोड़ दिया गया। एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि लॉक डाउन के उल्लंघन पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 2047 वाहन चेक किए। बेवजह घूमते पाए गए 417 लोगों के वाहनों का चालान किया गया।

30 वाहन सीज करने के साथ ही 80400 रुपये शमन शुल्क जमा कराया गया। कुल 68 लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। उन्होंने लॉक डाउन के दौरान घर से बाहर न निकलने की अपील करते हुए बताया कि अगर लोग नहीं माने तो और सख्त कर्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed