फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chakeri and New Kanpur City Scheme will be launched in Kanpur in the new year

Kanpur: नए साल में लांच होंगी चकेरी और न्यू कानपुर सिटी योजना, एससीआर के तहत बनेंगे वेयरहाउस और लॉजिस्टिक हब

Wed, 26 Oct 2022 07:08 AM IST
हिमांशु अवस्थी Kanpur: नए साल में लांच होंगी चकेरी और न्यू कानपुर सिटी योजना, एससीआर के तहत बनेंगे वेयरहाउस और लॉजिस्टिक हब
Kanpur: नए साल में लांच होंगी चकेरी और न्यू कानपुर सिटी योजना, एससीआर के तहत बनेंगे वेयरहाउस और लॉजिस्टिक हब Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Oct 2022 07:08 AM IST
सार

कानपुर विकास प्राधिकरण चकेरी में एयरपोर्ट के आसपास, सिंहपुर की तरफ विकसित करेगा आवासीय और आवासीय कम व्यावसायिक योजनाएं। इसके लिए प्री-बिड मीटिंग भी हो चुकी है। साथ ही, कंसल्टेंट को ठेका देने के लिए टेंडरों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Chakeri and New Kanpur City Scheme will be launched in Kanpur in the new year
केडीए - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में केडीए नए साल में चकेरी और न्यू कानपुर सिटी योजनाएं लांच करेगा। इन योजनाओं में सर्वांगीण विकास के लिए कंसल्टेंट से राय ली जा रही है। इसके आधार पर आवासीय, आवासीय कम व्यावसायिक योजनाएं विकसित की जाएंगी। एससीआर (राज्य राजधानी क्षेत्र) के मद्देनजर वेयरहाउस, लॉजिस्टिक हब भी बनेंगे। 

विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार चकेरी, न्यू कानपुर सिटी में बड़ी योजनाएं कंसल्टेंट से राय मशविरा कर विकसित की जाएंगी। इसके लिए कंपनियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्री-बिड मीटिंग भी हो चुकी है। कंसल्टेंट को ठेका देने के लिए टेंडरों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन

न्यू कानपुर सिटी को शिक्षा एवं चिकित्सा के दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसी तरह चकेरी क्षेत्र में न्यू विजनेस सिटी की स्थापना और गुड़गांव, हैदराबाद की तर्ज पर इंडस्ट्रियल हब स्थापित करना प्रस्तावित है।

न्यू कानपुर सिटी
मैनावती रोड और कल्याणपुर-सिंहपुर रोड के मध्य 65 हेक्टेयर क्षेत्रफल में न्यू कानपुर सिटी योजना विकसित करेगा। इसमें आवासीय, कॉमर्शियल, होटल, अस्पताल आदि बनेंगे।

विज्ञापन

न्यू बिजनेस सिटी
चकेरी में 300 हेक्टेयर में न्यू बिजनेस सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed