फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chakbandi lekhpal arrested in bribe case

किसान से रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Sat, 13 Jul 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
chakbandi lekhpal arrested in bribe case
हरदोई में एंटी करप्शन टीम के साथ मौजूद आरोपी लेखपाल जगदीश चंद्र। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
संडीला (हरदोई)। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कौड़िया के मजरा रामनगर में एक किसान के दो चकों (खेतों) को एक में करने के लिए रिश्वत ले रहे चकबंदी विभाग के लेखपाल को लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल को हिरासत में ले लिया गया है। उसके विरुद्ध एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर ने संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम कौड़िया के मजरा रामनगर निवासी श्याम बिहारी के चक अलग-अलग स्थानों पर हैं। गांव में चकबंदी चल रही है। श्याम बिहारी ने चकबंदी के क्षेत्रीय लेखपाल जगदीश चंद्र से दोनों चक एक में करने को कहा था। इस पर चकबंदी लेखपाल जगदीश चंद्र ने 50 हजार रुपये मांगे। श्याम बिहारी ने 20 हजार रुपये पहले दे दिए थे और इसके बाद शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए किसान श्याम बिहारी के साथ मिलकर योजना बनाई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तीन बजे पुरानी तहसील परिसर स्थित सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय में मौजूद लेखपाल जगदीश चंद्र को श्याम बिहारी ने 12 हजार रुपये (दो हजार रुपये के छह नोट) दे दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर श्याम चंद्र त्रिपाठी, जगन्नाथ सिंह, संजय सिंह, अनुराधा सिंह, डीपी मिश्रा, विजय बहादुर, जयराम पाल, आशीष कुमार और वाहन चालक सिपाही अरविंद के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने रुपयों सहित जगदीश चंद्र को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम ने चूने के पानी से लेखपाल जगदीश के हाथ धुलवाए तो पानी रंगीन हो गया। दरअसल टीम ने नोटों में विशेष रसायन लगाया था। इसके बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी चकबंदी लेखपाल को लेकर कोतवाली चली गई। यहां तहरीर के आधार पर संडीला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed