फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chaitra Navratri 2022 special story, Navratri pujan

Navratri 2022: नवरात्र दो अप्रैल से, सही दिशा और मुहूर्त में करें कलश स्थापना, ये रही पूरी जानकारी

Thu, 31 Mar 2022 03:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 31 Mar 2022 03:32 PM IST
सार

इस नवरात्र माता घोड़े पर सवार होकर आएंगी। ऐसे में अस्थिरता, तनाव, दुर्घटना, भूकंप आदि की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए इस नवरात्र पर माता का पूजन-अर्चन क्षमा प्रार्थना के साथ किया जाना आवश्यक है। इससे मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी।

विज्ञापन
Chaitra  Navratri 2022 special story, Navratri pujan
चैत्र नवरात्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चैत्र नवरात्र दो अप्रैल शनिवार से शुरू हो रहे हैं। इस अवसर पर लोग अपने घरों में कलश स्थापना कर माता की पूजा करते हैं। हालांकि कलश स्थापना के लिए सही दिशा का चयन बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। पं. दीपक पांडेय बताते हैं कि घर में उत्तर-पूर्व दिशा में इशान कोण में किसी जगह का चयन कर उसे गंगाजल से शुद्ध करें और तब कलश स्थापना करें।

विज्ञापन


पं. गौरव तिवारी ने बताया कि कलश स्थापना के लिए सुबह 6:22 मिनट से 8:31 मिनट तक शुभ मुहूर्त है। इसके बाद दोपहर 12 से 12:50 बजे तक दूसरा मुहूर्त है। पंचांग के मुताबिक चैत्र नवरात्रि के दौरान रवि योग, सर्वार्थ सिद्घि योग और रवि पुष्प नक्षत्र के शुभ संयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्वार्थ सिद्घि योग का संबंध मां लक्ष्मी से है। इस योग में किए गए कार्य शुभ परिणाम देते हैं। उन्होंने बताया कि इस नवरात्र मंगल और शनि एक साथ रहेंगे। शनि-मंगल के इस योग से पराक्रम में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस नवरात्र माता घोड़े पर सवार होकर आएंगी। ऐसे में अस्थिरता, तनाव, दुर्घटना, भूकंप आदि की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए इस नवरात्र पर माता का पूजन-अर्चन क्षमा प्रार्थना के साथ किया जाना आवश्यक है। इससे मां दुर्गा की कृपा बनी रहेगी।

मंदिरों में तैयारियां शुरू
नवरात्र को लेकर शहर के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बिरहाना रोड स्थित तपेश्वरी मंदिर, मनीराम बगिया स्थित बुद्धा देवी मंदिर, बारादेवी मंदिर, किदवईनगर स्थित जंगली देवी मंदिर, गोविंदनगर के दुर्गा मंदिर, दामोदर नगर के वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र पर रोजाना हजारों भक्त पहुंचते हैं। इसे देखते हुए यहां सुरक्षा पर भी विशेष जोर रहेगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed